अटल जी ने दी देश की राजनीति को नई दिशा।

 अटल जी ने दी देश की राजनीति को नई दिशा।



बैतूल/सारनी। कैलाश पाटील


भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा शनिवार को मण्डल कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिला महामंत्री कमलेश सिंह ने कहा कि अटल जी देश की राजनीति को नई दिशा देने वाले नेता थे। परमाणु परीक्षण कर पूरी दुनिया को उन्होंने भारत की संप्रभुता की ताकत का एहसास कराया था। प्रधानमंत्री सड़क, राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना, स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना के माध्यम से देश की चारो दिशाओं को सड़क मार्ग से जोड़ने वाले पहले नेता अटल जी थे। कारगिल युद्ध मे भारत को विजयी नेतृत्व अटल जी ने ही दिया था। मण्डल अध्यक्ष नागेंद्र निगम ने कहा कि आज भी अटल जी की कविताएं, उनकी वाणी कदम कदम पर भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रेरणा देती है। देश के लिए उनके योगदान को कभी भुलाया नही जा सकता।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला महामंत्री कमलेश सिंह मण्डल अध्यक्ष नागेंद्र निगम,वरिष्ठ नेता श्याम मदान, अरविंद सोनी, पंजाब बारस्कर, सुधा चंद्रा ने अटल जी प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओ ने अटल जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर नपा उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा,समीर मसीद, शिबू सिंह,रवि देशमुख, कृष्णा साहू, रमेश खवसे, मुलेश रणित, मुकेश जायसवाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन मण्डल महामंत्री किशोर वरदे ने किया।

Popular posts
बोरदेही बायपास रविदास मोहल्ला पर गंदा पानी बहने से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ा
चित्र
भारत दर्शन - शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम में जउमावि बमोथ से छात्र प्रतिमन व छात्रा निकिता का हुआ चयन
चित्र
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चमोली जिले के 5 पुलों का वर्चुअली उद्घाटन किया*
चित्र
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई गुट ) के मिर्जापुर जनपद के जिला संयोजक बनाये गए शुभेन्द्र शरण त्रिपाठी।
चित्र
जिलाधिकारी ने सभी निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए विधानसभावार एसआईआर कार्य की प्रगति विस्तार से समीक्षा की*
चित्र