अचल संपत्ति की दरों में 25 से 30 प्रतिशत वृद्धि की संभावना - जिला पंजीयक श्री शर्मा

 

अचल संपत्ति की दरों में 25 से 30 प्रतिशत वृद्धि की संभावना - जिला पंजीयक श्री शर्मा
-


बड़वानी | 
    अचल संपत्ति की कलेक्टर गाईड लाईन प्रत्येक वर्ष पुनरीक्षित की जाती है। मुद्रांक एवं पंजीयन विभाग द्वारा वर्ष 2022-23 हेतु गाईड लाईन दरों के निर्धारण की कार्यवाही की जा रही है। इस हेतु आगामी सप्ताह में उप जिला मूल्यांकन समितियों की बैठक होनी है, जिसकी तैयारी हेतु शनिवार को जिले के सभी उप पंजीयक कार्यालय खुले रहे, एवं नई गाईड लाईन दरों की तैयारी की गई।
   जिला पंजीयक श्री दीपक कुमार शर्मा से प्राप्त जानकारी अनुसार तैयारी के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि जिले मे 869 लोकेशन ऐसी हैं, जहा रजिस्ट्रियां गाईड लाईन दरों से अधिक मूल्य पर पंजीकृत हुई हैं। जहॉ पर दरों पर 20 से 30 प्रतिशत वृद्धि की संभावना है। साथ ही जिले मे 1533 लोकेशन ऐसी हैं, जहॉं रजिस्ट्रियां अधिक संख्या में हो रही है एवं इन लोकेशन पर विकास हो रहा है, ऐसी लोकेशनों को चिन्हत करते हुए गाईड लाईन दरों में वृद्धि की तैयारी की जा रही है। इनमें नगरीय क्षेत्र की 1026 एवं ग्रामीण क्षेत्र की 507 लोकेशन है।
   उल्लेखनीय है, कि विगत 5 वर्षों में गाईड लाईन दरों में वृद्धि नहीं होने के कारण शासकीय राजस्व पर प्रभाव पड़ रहा है। इसलिए मुद्रांक एवं पंजीयन विभाग द्वारा गाईड लाईन दरों में वृद्धि कर अधिक राजस्व संग्रह का लक्ष्य रखा गया है।
   वित्तीय वर्ष 2021-22 में 15 दिसम्बर तक आय लक्ष्य 90.85 करोड़ की तुलना में रूपये 119.16 करोड़ राजस्व आय प्राप्त की है, जो (131 प्रतिशत है)। वर्ष 2021-22 का लक्ष्य रूपयें 158 करोड़ है।