जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों को तेजी से पूर्ण कराने के दिये निर्देश
कौशाम्बी, की खास  खबर                                                     
जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों को तेजी से पूर्ण कराने के दिये निर्देश

निर्माण कार्यों में लापरवाही बरतने पर अधिकारियों के वेतन रोकने व स्पष्टीकरण प्राप्त करने के दिये निर्देश
बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश

जिलाधिकारी श्री सुजीत कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित सम्राट उदयन सभागार में विकास कार्यो। की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्राप्त आवेदनों का शीघ्र सत्यापन करा लिया जाय, जिससे पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के सम्बन्ध में किसी भी प्रकार की कोई शिकायत न आने पाये, शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। इसके साथ ही उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के नाम पर पैसे की मांग करने वालों के विरूद्ध एफ0आई0आर0 दर्ज कराकर कड़ी कार्यवाही की जाय। 
जिलाधिकारी ने निर्धारित तिथि 31 अक्टूबर 2021 तक पूर्ण होने वाले सभी निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि जो परियोजनायें पूर्ण हो गयी हैं, उन्हें हैण्डओवर कर दिया जाय तथा शेष परियोजनाओं के कार्यों को तेजी से पूर्ण कराया जाय। उन्होंने पूर्ण परियोजना को हैण्डओवर नहीं करने के कारण जिला होम्योपैथिक अधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक का वेतन रोकने व स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिये। उन्होंने बसडिपो मंझनपुर के कार्य में धीमी प्रगति पाये जाने व रूचि न लेने पर कार्यदायी संस्था यू0पी0आर0एन0एस0एस0 एवं निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने पर आवास विकास परिषद से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिये। उन्हांने कहा कि जिन परियोजनाओं के पूर्ण होने की निर्धारित तिथि 30 नवम्बर 2021 है उन सभी परियोजनाओं को निर्धारित तिथि तक पूर्ण करना सुनिश्चित करें।
बैठक में जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता सी0एन0डी0एस0, सिंचाई एवं जल निगम, जिला विद्यालय निरीक्षक, उपायुक्त उद्योग, जिला उद्यान अधिकारी तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य पालक के अनुपस्थित रहने पर नाराजगी प्रकट करते हुए स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिये। 
जिलाधिकारी द्वारा कन्या सुमंगला योजना, दवाओं की उपलब्धता, एम्बुलेन्स की स्थिति, जननी सुरक्षा योजना, पेंशन, छात्रवृत्ति, पोषण अभियान, श्रम योगी मानधन योजना सहित आदि योजनाओं की प्रगति की भी विस्तृत समीक्षा की गयी। 
                                                          02        
मा0 सांसद ने सांसद ट्रॉफी प्रतियोगिता के आयोजन की तैयारियों के सम्बन्ध में सम्बंधित अधिकारियों के साथ की बैठक

क्रिकेट, कबड्डी, बालीवाल एवं दौड़ की प्रतियोगिता की जायेगी आयोजित

मा0 सांसद श्री विनोद सोनकर जी ने कलेक्ट्रेट स्थित सम्राट उदयन सभागार में सांसद ट्रॉफी प्रतियोगिता के आयोजन की तैयारियों के सम्बन्ध में सम्बंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में सांसद जी ने बताया कि सांसद ट्रॉफी प्रतियोगिता लोकसभा स्तर पर आयोजित की जायेगी।
  क्रिकेट, कबड्डी, बालीवाल एवं दौड़ खेल की प्रतियोगिता लोकसभा क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले सभी 12 ब्लॉकों में ब्लॉक स्तर पर एवं जिला स्तर पर आयोजित की जायेगी। 15 नवम्बर से 20 नवम्बर तक प्रतियोगिता में प्रतिभाग हेतु रजिस्ट्रेशन किया जायेगा। उन्होंने सभी बी0डी0ओ0 एवं बी0ओ0 पी0आर0डी0 से 15 नवम्बर 2021 तक ब्लॉक स्तर पर प्रतियोगिता के आयोजन हेतु स्थान का चयन कर लेने के निर्देश दिये। 
जिलाधिकारी ने सभी बी0डी0ओ0 से कहा कि ब्लॉक स्तर पर स्थल का चयन करते हुए अनुमति अवश्य प्राप्त कर लिया जाय तथा पेयजल, शौचालय एवं साफ-सफाई आदि सभी आधारभूत व्यवस्थाओं की व्यवस्थाओं को भी सुनिश्चित कर लिया जाय, किसी भी प्रकार की कोई शिकायत न आने पाये। 
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सहित अन्य ंसम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे। 
------------
                                                                         03
उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जयचन्द्र पाण्डेय ने बताया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रमानुसार अर्हता तिथि 01.01.2022 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण हेतु दावे/आपत्तियां दिनांक 01.11.2021 से 30.11.2021 तक प्राप्त की जायेंगी। उन्होने बताया कि दिनांक 13.11.2021 को द्वितीय, 21.11.2021 को तृतीय एवं 27.11.2021 को चतुर्थ विशेष अभियान की तिथियां निर्धारित की गयी हैं, जिसमें जनपद के समस्त मतदान केन्द्रों पर पदाभिहित अधिकारी एवं बूथ लेबिल अधिकारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर दावे/आपत्तियां प्राप्त करेंगे तथा जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा समस्त मतदान केन्द्रों का भ्रमण किया जायेगा। उन्होंने जनसामान्य से अधिकाधिक अर्ह मतदाताओं का पंजीकरण कराने में सहयोग प्रदान करने की अपील की है।   
                                                     04
दिब्यांग छात्र-छात्रायें छात्रवृत्ति हेतु करें आवेदन 

    दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार नई-दिल्ली द्वारा दिव्यांग छात्र/छात्राओं को राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजना से लाभान्वित किये जाने हेतु जारी की गयी समय सारिणी के अनुसार निर्धारित पोर्टल पर प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु आवेदन स्वीकार करने की अन्तिम तिथि 15 नवम्बर, 2021 व पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु आवेदन स्वीकार करने की अन्तिम तिथि 30 नवम्बर, 2021 निर्धारित की गयी है।  यह जानकारी जिला दिब्यांगजन सशक्तीकरण अधिकरी ने देते हुए बताया कि ऐसे दिव्यांगजन जिन्होंने अभी तक प्री-मैट्रिक एवं पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु किसी अन्य विभाग समाज कल्याण/पिछड़ा वर्ग कल्याण/अल्प संख्यक कल्याण विभाग में आवेदन नही किया है, ऐसे दिव्यांग छात्र/छात्रा भारत सरकार के ऑनलाइन साइट ूूण्ेबीवसंतेपचेण्हवअण्पद पोर्टल पर निर्धारित गाइड लाइन के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। 
                              05
गोपाष्टमी के पर्व पर गोशालाओं में किया गया गोपूजन एवं संरक्षित गोवंशों को गुड़ खिलाया गया

गोपाष्टमी के पर्व पर आज जनपद के समस्त अस्थाई/स्थाई एवं कान्हा गोशालाओं में साफ-सफाई अभियान चलाया गया तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा जनपद के गोशालाओं में गो पूजन  किया गया। इसके साथ ही साथ संरक्षित गोवंश को गुड़ भी खिलाया गया। इस अवसर पर अस्थाई आश्रय स्थल इब्राहिमपुर में मा0 ब्लाक प्रमुख श्रीमती सरला राय, वृहद गोसंरक्षण केन्द्र कादिराबाद में विश्व हिन्दू महासंघ अध्यक्ष श्री नागेश्वर मिश्रा, अस्थाई आश्रय स्थल सराय अकिल में नगर पंचायत अध्यक्ष श्री शिवदानी, अस्थाई आश्रय स्थल पूरब शरीरा में पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष श्री उदयन सिंह एवं अस्थाई आश्रय स्थल नगर पंचायत सिराथू में भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती अनीता त्रिपाठी द्वारा विधिवत गोपूजन कर गोपाष्टमी का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा0 बी0पी0 पाठक के अतिरिक्त समस्त ग्राम प्रधान व पशु चिकित्साधिकारी सराय अकिल, सिराथू, सरसवॉ, आदि उपस्थित थे।
 यूपी स्टेट से मिडिया प्रभारी पवन मिश्रा की रिपोर्ट