जनता दल यूनाइटेड प्रदेश अध्यक्ष सूरज जायसवाल का शाहपुर में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत।
जनता दल यूनाइटेड प्रदेश अध्यक्ष सूरज जायसवाल का शाहपुर में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत।

बैतूल/शाहपुर। कैलाश पाटील

जदयू प्रदेश अध्यक्ष सूरज जायसवाल के बैतूल दौरे के शाहपुर रेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं द्वारा गाजे बाजे के साथ स्वागत किया गया। सूरज जायसवाल का कल्चुरी समाज भौरा ग्राम में सामाजिक कार्यक्रम में शिरकत करने से पहले शाहपुर में कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर शिष्टाचार चर्चा की गई जिसमे प्रदेश सचिव शेर मोहम्मद चौहान ने क्षेत्र में पार्टी संबंधित मुद्दों को लेकर अध्यक्ष महोदय से वार्ता की वही श्री जायसवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित कर आगामी चुनाव में शक्रियता के साथ समाज में समाजवादी विचार धारा से लोगों को जोड़ने का संकल्प दिलाया, चर्चा में श्री जायसवाल ने कार्यकर्ताओं को मजबूती से भ्रष्टाचार और शासन की गलत नीतियों के खिलाफ खड़े रहकर समाज के हर तबके को सहायता करने का आदेश दिया, कार्यकर्ताओं को आगामी रणनीति के विषय में साथ ही कार्यप्रणाली के संबंध में दिशा निर्देश दिए
स्वागत कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव विनोद मालवीय, प्रदेश सचिव शेर मोहम्मद चौहान, महिला विंग उपाध्यक्ष मंगीता बाई , जिला अध्यक्ष आरके सिंह, जिला महामंत्री माइकल राकेश डेनियल, जिला मीडिया प्रभारी राजकमल गुप्ता, ग्राम महामंत्री निलेश सिंह, ग्राम ब्लॉक संगठन मंत्री संतोष चोरे, संदीप ठाकुर, दिलीप धुर्वे, अशोक राठौर, राजेश जोठे, अनिल सैराट, आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहेl
Popular posts
थाना बहोरीबंद पुलिस की अवैध शराब व्रिक्रय करने वालो पर की ताबडतोड कार्यवाही , आबकारी एक्ट के तहत 06 प्रकरण पंजीबद्ध
चित्र
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रूचि भट्ट का गौचर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत*
चित्र
सारणी बोरी घाट मार्ग हुआ क्षतिग्रस्त
चित्र
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चौखुटिया में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर देहरादून जा रहे 15 सदस्यीय दल का गौचर में हुआ स्वागत*
चित्र
गैरसैंण में स्थाई राजधानी की मांग को लेकर पूर्व आईएएस विनोद रतूड़ी के नेतृत्व में जनचेतना अभियान जारी, 9 नवंबर को कर्णप्रयाग में धरना प्रदर्शन
चित्र