नगर भ्रमण करा दक्षिणेश्वरी देवी को दी विदाई।
नगर भ्रमण करा दक्षिणेश्वरी देवी को दी विदाई।
           
बैतूल/सारनी। कैलाश पाटील

बाजार मोहल्ला हॉस्पिटल कॉलोनी पाथाखेड़ा में विराजमान कलकत्ता की दक्षिणेश्वरी महाकाली देवी के स्वरूप को युवाओं ने नगर भ्रमण कराया। समिति के अध्यक्ष मधु जगदेव, उपाध्यक्ष अजय सोनी कोषाध्यक्ष संजय धाड़से निशांत भंडारे ने बताया बताया कि मातारानी की स्थापना दीपावली की अर्धरात्रि को की गई थी और 9 दिनों तक पूरी श्रद्धा पूर्वक विधि विधान से पूजन किया गया। इस कार्य में क्षेत्रवासियों एवं व्यापारियों का पूर्ण रुप से सहयोग रहा। टेंट समीति द्वारा माता रानी का भव्य देवी जागरण भी कराया गया जिसमें बैतूल और जबलपुर के कलाकारों ने सुंदर झांकियों के साथ अपनी प्रस्तुति दी। मातारानी के विराजमान होने से लेकर के अंतिम दिन तक सत्संग प्रमुख खेमराज झारखण्डे एवं नंदलाल महाराज ने विधि विधान से कोलकाता में होने वाले विशेष पूजन एवं अर्धरात्रि होने वाली महाकाली की सभी पूजा कराई। समिति संरक्षक के रूप में कार्य करने वाले लक्ष्मीकांत पांडे एवं गोपाल देवनाथ ने बताया कि क्षेत्र में ऐसी विशाल काली प्रतिमा पहली बार स्थापित हुई एवं समिति का यह प्रथम वर्ष भी था। जिसमें की सभी जनप्रतिनिधि माता रानी की आशीर्वाद के लिए महाआरती में सम्मिलित हुए। जिसमें क्षेत्र के लाडले विधायक माननीय डॉक्टर योगेश पंडाग्रे जी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व जिला प्रचारक प्रांत प्रचारक प्रांतीय शारीरिक प्रमुख चेतन भार्गव आदरणीय सांसद डीडी उइके, भारत भारती के सचिव आदरणीय मोहन नागर, भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष आदरणीय भवानी  गावंडे भाजपा मंडल महामंत्री कमलेश सिंह विधायक प्रतिनिधि आदरणीय रणजीत सिंह थे। नगर भ्रमण में जगह-जगह माता जी का स्वागत एवं महिलाएं थाली सजा कर खड़ी रही। विशाल एवं भव्य रैली के रूप में माताजी की सवारी निकली क्षेत्र में भ्रमण किया जिसमें पुलिस प्रशासन और नगर पालिका का पूर्ण रुप से सहयोग रहा।  अर्ध रात्रि में माता का विसर्जन हुआ। जिसमें मुख्य रुप से समिति के वॉलिंटियर्स सागर साखरे मोनू गांठे, प्रीतम , सोनू , विजय विसन्दरे, किशन, अर्जुन बर्डे, पंकज खाडे ,चेतन डांगे, पारस आटनेरे, दिलीप पुआर, आदि का सहयोग रहा।