विक्की शाइनिंग ग्रुप ने पूर्व मंत्री पांसे का जन्मदिवस
विक्की शाइनिंग ग्रुप ने पूर्व मंत्री पांसे का जन्मदिवस 

वृध्दाश्रम में वस्त्र, शाल, मिठाई और छठ प्रसादी का वितरण कर मनाया 

बैतूल/सारणी।  कैलाश पाटील

राज्य में कांग्रेस सरकार के समय मध्यप्रदेश शासन के लोक स्वास्थ्य तांत्रिक विभाग में कैबिनेट मंत्री रहे मुलताई विधायक सुखदेव पांसे के जन्मदिवस पर विक्की शाइनिंग ग्रुप सारणी ने नगर में नरसेवा का कार्य कर मनाया। विक्की शाइनिंग ग्रुप के विक्की सिंह ने बताया कि पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे का हमेशा से जिले के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है, पांसे के सफल प्रयासों के बाद जिले में विकास के कई कार्यों को गति मिली है। विक्की सिंह ने बताया कि ऐसे आम नागरिकों के प्रतिनिधि और नरसेवक पूर्व मंत्री सुखदेव के जन्मदिवस के शुभ अवसर इस वर्ष स्वयं साहित ग्रुप के सदस्यों के द्वारा सारणी के वृध्दा आश्रम में पहुंचकर वृद्धाजनों की सेवा की गई। विक्की सिंह, वसीम खान, नारायण खातरकर, सुखदेव बबलू वामनकर ने बताया कि इस अवसर पर आश्रम में शाल, कंबल, फल, मिठाई और छठ की प्रसादी का वितरण वृद्धाजनों के बीच किया गया। इस दौरान विक्की शाइनिंग ग्रुप ने वृध्दाजनों से स्वास्थ्य का हाल - चाल जाना, उन्हें प्रातः काल व्यायाम - साधना आदि स्वास्थ्य लाभ संबंधित नुस्खे अपनी दिनचर्या में शामिल करने की बात कही। विक्की शाइनिंग ग्रुप के सदस्यों ने बताया कि आश्रम में उनके द्वारा कि गई नरसेवा से तृप्त होकर वृध्दाजनों ने अपने कण्ठों से मंत्री पांसे को दीर्घायु और अपार सफलताएं प्राप्त होने की शुभेच्छाएं प्रकट की। इस अवसर पर विक्की सिंह , वसीम खान ,बबलू बामनकर ,नारायण खातेकर ,सोनू सोनी , हेमंत सोनी , गोलू सिन्दूर अजय सिन्दूर , अगत सोनी , जय भारती , दिनेश सोनी साहित विक्की शाइनिंग ग्रुप के अन्य सदस्य उपस्थित थे।