जिले की दो विधानसभाओं की मतो की गणना सम्पन्न

 

जिले की दो विधानसभाओं की मतो की गणना सम्पन्न
राजनारायण सिंह पुरनी को भीकनगांव में तो ज्ञानेश्वर पाटील को बड़वाह में मिली बढ़त, 05 बजे रैंडमाइजेशन के बाद सुबह 07 बजे खुले स्ट्रांग रूम


खरगौन | 
   लोकसभा उपनिर्वाचन अंतर्गत संसदीय सीट क्रमांक 28 खण्डवा में खरगोन जिले की दो विधानसभाओं भीकनगांव-181 और बड़वाह-182 के मतो की गणना महाविद्यालय स्थित मतगणना केन्द्र में सम्पन्न हुई। मतो की गणना से पहले सुबह 05 बजे मतगणना करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों का अंतिम रैंडमाइजेशन किया गया। इस रैंडमाइजेशन के द्वारा विधानसभा वार टैबलें आवंटित की गई। रैंडमाइजेशन प्रक्रिया के दौरान दोनों विधानसभाओं के सामान्य प्रेक्षक श्री कृष्णकुमार और सत्यप्रकाश पटेल तथा कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अनुग्रहा पी ने हस्ताक्षर कर मतो की गणना करने वाले दलों को स्वीकृति दी। इसके पष्चात ठीक 07 बजे संबंधित विधानसभाओं के प्रेक्षक सहायक रिटर्निंग अधिकारी और कड़ी सुरक्षा कर रहे जवानों की मौजदूगी में स्ट्रांग रूम खोले गए। मतो की गणना खण्डवा में डाक मतपत्रों की गणना होने के पष्चात खरगोन जिले में भी ईव्हीएम में बन्द मतो की गणना प्रारंभ हुई। मतगणना स्थल पर बनाए गए मीडिया केन्द्र पर टेलीविजन की व्यवस्था की गई थी। जहां संचार प्रतिनिधियों ने अन्य विधानसभाओं की जानकारी लेते रहे तथा राउण्डवार भीकनगांव और बड़वाह विधानसभा मतगणना की निरंतर अवलोकन कर जिले की विधानसभाओं के अपडेट देते रहे। मतगणना के पश्चात कर्मचारियों द्वारा ईव्हीएम मशीनों की री-सिलिंग का कार्य प्रारंभ किया गया। विजेता प्रत्याषी की घोषणा और प्रमाणपत्र प्रदान करने का कार्य खण्डवा रिटर्निंग अधिकारी द्वारा किया जाएगा।
भीकनगांव में कांग्रेस को और बड़वाह में भाजपा को मिली बढ़त
   खरगोन जिले में स्थित दो विधानसभाओं के मतो की गणना लगभग 04 बजे पूर्ण हुई। भीकनगांव विधानसभा के 25 चरण और बड़वाह विधानसभा के 24 चरण हुए। भीकनगांव विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याषी राजनारायण सिंह पुरनी को 69692 और भाजपा के प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटील को 66728 मत प्राप्त हुए। राजनारायण सिंह पुरनी को अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी ज्ञानेष्वर पाटील पर 2964 मतो की बढ़त प्राप्त की। जबकि बड़वाह विधानसभा से भाजपा के प्रत्याषी ज्ञानेश्‍वर पाटील को 74206 और कांग्रेस के प्रत्याशी राजनारायण सिंह पुरनी को 53161 मत प्राप्त हुए। बड़वाह विधानसभा से भाजपा के ज्ञानेष्वर पाटील ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजनारायण सिंह पुरनी पर 21045 मतो की बढ़त हासिल की। दोनों विधानसभाओं में कुल 283887 मत डाले गए। इसमें भाजपा के प्रत्याषी को 140934 और कांग्रेस के प्रत्याषी को 122853 मत प्राप्त हुए।
   भीकनगांव विधानसभा में अन्य प्रत्याशियों में दारासिंह पटेल खतवासे को 2988, केप्टन भोजराज को 266, सैय्यद रफिक साहब को 193, गोपालसिंह/करणसिंह सोलंकी को 143, चेतन राठौड़ को 441, जहिर वकील को 206, शेख जाकिर को 370, परिक्षित सिंह चौहान को 256, मथुरा बाई पटेल को 381, रामगोपाल मालवीया को 376, विजय बाबूलाल सालवे को 502, विपिन सोनी को 1384, संगम को 1107, डॉ हरेसिंह गुर्जर को 2732 और इनमें से कोई नहीं विकल्प (नोटा) को 1806 मत प्राप्त हुए।
   बड़वाह विधानसभा में अन्य प्रत्याशियों में दारासिंह पटेल खतवासे को 3271, केप्टन भोजराज को 198, सैय्यद रफिक साहब को 173, गोपालसिंह/करणसिंह सोलंकी को 410, चेतन राठौड़ को 131, जहीर वकील को 145, शेख जाकिर को 325, परिक्षित सिंह चौहान को 122, मथुरा बाई पटेल को 244, रामगोपाल मालवीया को 170, विजय बाबूलाल सालवे को 308, विपिन सोनी को 711, संगम को 813, डॉ हरेसिंह गुर्जर को 1734 और इनमें से कोई नहीं विकल्प (नोटा) को 1238 मत प्राप्त हुए।