एटक यूनियन का 101 वां स्थापना दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गय
एटक यूनियन का 101 वां स्थापना दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गय

बैतूल/सारनी। कैलाश पाटील

31 अक्टूबर रविवार को देर रात तक खदान मजदूर संघ लाल झंडा एटक कार्यालय पाथाखेड़ा में एटक यूनियन का 101 वा स्थापना दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। जिसमें एरिया अध्यक्ष लक्ष्मण झरबड़े, एरिया महामंत्री श्रीकांत चौधरी, जेसीसी सदस्य भरत सिंह, कार्यवाहक अध्यक्ष खेमचंद जावरे, एरिया कोषाध्यक्ष इन्देश सिंह ठाकुर, एरिया वेलफेयर मेंबर राकेश वाईकर, अशोक सेन गुप्ता, एरिया टीएससी सदस्य दीपक तुरिया, सरिता सोनी समेत समस्त इकाइयों से आए अध्यक्ष सचिव एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे।