जिलाधिकारी ने ई0आर0ओ0/ए0ई0आर0ओ0/सुपरवाइजरों के साथ की समीक्षा बैठक
कौशाम्बी, की खबरें                                                     
जिलाधिकारी ने ई0आर0ओ0/ए0ई0आर0ओ0/सुपरवाइजरों के साथ की समीक्षा बैठक

लापरवाही बरतने वाले बी0एल0ओ0 के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाय

जिलाधिकारी श्री सुजीत कुमार ने कलेक्ट्रेट स्थित सम्राट उदयन सभागार में अर्हता तिथि 01.01.2022 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कें सम्बन्ध में समस्त ई0आर0ओ0/ए0ई0आर0ओ0/सुपरवाइजरों के साथ समीक्षा बैठक की।
बैठक में जिलाधिकारी ने सभी सुपरवाइजरों से कहा कि अपने-अपने बी0एल0ओ0 को निर्देशित करें कि वे एक रजिस्टर बनायें, जिसमें बूथ की अनुमानित जनसंख्या, ई0पी0रेशियो एवं जेण्डर रेशियो आदि सूचनायें स्पष्ट रूप से अंकित की जाय। उन्होंने ई0पी0 रेशियो एवं जेण्डर रेशियो को मानक के अनुसार ठीक करने हेतु आवश्यक कार्यवाही किये जाने व फार्म को पूर्णरूप से भरकर ही तहसील में जमा करने तथा बी0एल0ओ0 को घर-घर जाकर सर्वे करने के निर्देश दिये, ताकि कोई भी पात्र मतदाता छूटने न पाये। 
बैठक में बताया गया कि विधानसभा क्षेत्र सिराथू के बूथ संख्या-210 में तैनात बी0एल0ओ0 श्रीमती रचना, सहायक अध्यापिका द्वारा बी0एल0ओ0 का कार्य करने से मना किया जा रहा है, जिस पर जिलाधिकारी ने खण्ड शिक्षाधिकारी को एफ0आई0आर0 दर्ज कराकर निलंबित करने के निर्देश दिये। बैठक में बताया गया कि चायल विधानसभा क्षेत्र के तीन बी0एल0ओ0 द्वारा ड्यूटी नहीं की जा रही है, जिस पर जिलाधिकारी ने निलंबित करने की कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि जो भी बी0एल0ओ0 ठीक प्रकार से कार्य नहीं कर रहे हैं/कार्य में लापरवाही बरत रहे हैं, उन सभी के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाय तथा जो बी0एल0ओ0 ड्यूटी नहीं कर रहे हैं, उन्हें निलंबित करने की कार्यवाही भी की जाय। उन्हांने सुपरवाइजरों एवं ई0आर0ओ0 को बी0एल0ओ0 की प्रतिदिन समीक्षा करने के निर्देश दिये।    
                                                   02
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक

आशाओं को समयान्तर्गत भुगतान सुनिश्चित करने के दिये निर्देश

जिलाधिकारी श्री सुजीत कुमार ने सम्राट उदयन सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक की। जिलाधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं उप स्वास्थ्य केन्द्रों को प्रसव केन्द्र बनाये जाने की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि जिन केन्द्रों पर आधारभूत सुविधायें उपलब्ध हो गयी हैं, उन्हें प्रसव केन्द्र के रूप में संचालित कर दिया जाय। उन्होंने प्रसव केन्द्र बनाये जाने के कार्य में लापरवाही बरतने पर एम0ओ0आई0सी0 सिराथू से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिये। उन्होंने गोल्डेन कार्ड बनाये जाने की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रति माह प्रत्येक आशा से पॉच-पॉच गोल्डेन कार्ड बनवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने ठीक प्रकार से कार्य न करने पर आयुष्मान मित्रों को चेतावनी जारी करने के निर्देश दिये। 
जिलाधिकारी ने आशाओं के भुगतान की समीक्षा करते हुए भुगतान लंबित पाये जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि समयान्तर्गत भुगतान किया जाना सुनिश्चित करें। नियमित टीकाकरण की समीक्षा के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिराथू एवं चायल में टीकाकरण कम पाये जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।  
                                               03
छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली एवं रंगोली के माध्यम से आमजन को मतदान के प्रति किया जागरूक
जनपद के राजकीय हाईस्कूल, कसिया के छात्र-छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी एवं रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसी प्रकार आदर्श ग्रामसभा इंटर कालेज, चरवा के छात्र-छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकालकर आमजन को  निर्वाचक नामावली में अपना नाम दर्ज कराने एवं आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान करने के लिए जागरूक किया गया तथा दिलीप सिंह इंटर कालेज, बाकरगंज गोराजू के छात्र-छात्राओं ने रंगोली के माध्यम से आमजन को मतदान के प्रति जागरूक किया।  
                                                  04
मुख्य विकास अधिकारी ने कृषक/एफपीओ/एसएचजी सदस्यों के प्रशिक्षण एवं भ्रमण यात्रा को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

मुख्य विकास अधिकारी श्री शशिकांत त्रिपाठी ने कृषक/एफपीओ/एसएचजी सदस्यों के प्रशिक्षण एवं भ्रमण यात्रा बस को कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक, नाबार्ड द्वारा प्रायोजित कैपेसिटी बिल्डंग फॉर एडॉप्शन ऑफ टेक्नोलॉजी योजना के अन्तर्गत जनपद के 04 ब्लॉकों के 14 गांव से 25 कृषक/एफपीओ/एसएचजी सदस्यां को एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी, नवसारी-गुजरात में केला अपशिष्ट प्रबन्धन के बारे में तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जायेगा। इस प्रशिक्षण एवं यात्रा कार्यक्रम का आयोजन सद्भावना सेवा एवं शिक्षा संस्थान द्वारा किया जा रहा है।
कार्यक्रम का नेतृत्व संस्था के सचिव श्री वस्मी रकवी एवं डॉक्टर एस0एम0 एचजैदी, सुनीता तिवारी, जनार्दन प्रसाद, शकील अब्बास एवं अन्य लोगों द्वारा किया जायेगा। इस अवसर पर जिला सहायक महाप्रबन्धक नाबार्ड श्री अनिल कुमार र्श्मा, एल0डी0एम0 बैंक ऑफ बड़ौदा सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे। 
                                                              05
महिला जनसुनवाई 17 नवम्बर को

मा0 सदस्या, उ0प्र0 राज्य महिला आयोग सुश्री ऊषारानी दिनांक 17 नवम्बर 2021 को लोक निर्माण विभाग गेस्ट हाउस, मंझनपुर में महिला जनसुनवाई एवं महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा करेंगी।       
एसीपी न्यूज चैनल आल यूपी स्टेट. से मिडिया प्रभारी पवन मिश्रा की रिपोर्ट