अवैध मदिरा निर्माण ,विक्रय परिवहन, धारण के विरुद्ध विशेष अभियान


  अवैध  मदिरा  निर्माण ,विक्रय परिवहन, धारण के विरुद्ध  विशेष अभियान
      आबकारी आयुक्त महोदय के आदेश अनुसार होशंगाबाद कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह के निर्देशन में एवं जिला आबकारी अधिकारी श्री अरविंद सागर के मार्गदर्शन में होशंगाबाद जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत दिनांक 16.10.2021  को
वृत्त होशंगाबाद के मछली बाजार, दशहरा मैदान भीलपुरा  बांद्राभान ग्रामीण क्षेत्रों में  एवं वृत्त इटारसी  के गरीबी लाइन ,नाला मोहल्ला क्षेत्र, सूरज गंज एवं झुग्गी झोपड़ी न्यास कॉलोनी क्षेत्र में अवैध रूप से कच्ची शराब बनाने के  स्थानों पर छापामार कार्यवाही की गई| कार्यवाही में कुल 75 बल्क लीटर  कच्ची हाथ भट्टी शराब  और4400 kg  महुआ लहान  जप्त किए गए | कार्यवाही में आबकारी अमले द्वारा मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34.1 (क) के  तहत आरोपियों के विरुद्ध कुल 11 प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में  लिए गए|   जप्त की गई  सामग्री की  कुल अनुमानित कीमत लगभग 324000/- रुपया है | कार्यवाही में   आबकारी उप निरीक्षक सुयश फौजदार , राजेश साहू , आबकारीमुख्यआरक्षक रामदत्त शर्मा  कृष्ण कुमार चौरे रघुवीर प्रसाद निमोदा आबकारी आरक्षक  मदन सिंह रघुवंशी धर्मेंद्र बारंगे ,विकास लोखंडे नगर सैनिक भागवत सिंह एवं दिनेश गिरी , संतोष शुक्ला   एवं ताराचंद यादवआ  ,सुमेर सिंह रघुवंशी  का सराहनीय योगदान रहा| _ 
  *अवैध मदिरा के निर्माण विक्रय परिवहन एवं  धारण पर आबकारी विभाग द्वारा निरंतर इस प्रकार की कार्यवाही  सतत जारी  रहेंगी|