ग्राम भारती महिला मंडल का जिलाधीश ने किया अवलोकन।
ग्राम भारती महिला मंडल का जिलाधीश ने किया अवलोकन।

बैतूल/सारनी। कैलाश पाटील

सारनी। जिला कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस ने ग्राम भारती महिला मंडल शोभापुर का गुरुवार अवलोकन किया जिसमें स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित विभिन्न प्रकार के अचार निर्माण से संबंधित जानकारी ली। समूह की महिलाओं को कार्य मिल रहा है यह महिला सशक्तिकरण के लिए अति सराहनीय कार्य है। संस्था द्वारा संचालित परिवार परामर्श केंद्र में प्रकरणों संबंधी जानकारी ली गई। कुछ प्रकरणों की फाइल को देखा। काउंसलर श्रीमती हितकला विजयवार एवं काउंसलर देवेंद्र पंवार द्वारा कार्य विधि को जाना गया कि किस-किस प्रकार के प्रकरण आते हैं और कैसे प्रकरण की सुलह करते हैं । परिवार परामर्श केंद्र में चल रहे लंबित प्रकरणों की भी जानकारी ली और उसे कैसे विधिक न्यायालय द्वारा सहयोग प्रदान किया जाता है।  महिलाओं द्वारा अपना अनुभव जिसमें श्रीमती सीतू बेले ,शबनम शेख, लक्ष्मी बरमैया ,शहीदा बी द्वारा सुनाया गया । महिलाओं द्वारा संघर्ष के बाद संस्था के सहयोग से उनकी जिंदगी बदली वह बहुत ही अच्छा अनुभव रहा। संस्था द्वारा संचालित गतिविधियों को श्रीमती नंदा सोनी द्वारा बताया गया। संस्था अध्यक्ष श्रीमती भारती अग्रवाल ने स्वाधार गृह संबंधी जानकारी दी। स्वाधार गृह में  महिलाओं से प्रत्यक्ष चर्चा की गई। जिलाधीश द्वारा संस्था में आना रोचक बताया महिलाएं प्रशिक्षण पश्चात आत्मनिर्भर बन रही है।
 यह संस्था द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा है श्री अमनबीर सिंह बैंस के साथ तहसीलदार घोड़ाडोंगरी वैद्यनाथ वासनिक, वीरेंद्र उईके नायब तहसीलदार के साथ संस्था से श्रीमती सुनीता सोलंकी ,मीनाक्षी नरवरे ,शशि साहू, कल्पना राय ,पार्वती बागडे ,सोनम सावरकर , बाली यदुवंशी ज्योति बागडे, उज्ज्वला नागवंशी, कांता पवार , नीशु सिंह, रंजीत दुर्गे , राजकुमार ठाकुर , लीलाधर गड़ेकर,   प्रहलाद आरसे ,मनोज यदुवंशी सहित ग्राम भारती महिला मंडल के सदस्य गण उपस्थित थे।