रजक समाज करेगा भोजन सेवा प्रारंभ
रजक समाज करेगा भोजन सेवा प्रारंभ
 इटारसी राष्ट्रीय संत श्री गाडगे महाराज चौराहा पर लगातार 12 गुरुवार प्रसादी खिचड़ी वितरण आयोजन की सफलता से उत्साहित होकर स्थगित कर आगामी समय में रूपरेखा   तैयार कर संत श्री गाडगे महाराज भोजन सेवा प्रारंभ होगी।                       
रजक जनकल्याण ट्रस्ट प्रदेश महासचिव, अखिल भारतीय धोबी महासंघ के राष्ट्रीय कार्यकर्ता राजकुमार मालवीय समस्त रजक समाज बंधुओं से आग्रह करते हैं कि अपने व अपने प्रियजनों के जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ अन्य प्रसंग पर राष्ट्रीय संत श्री गाडगे महाराज चौराहा पर प्रसादी खिचड़ी वितरण आयोजन कर अपनी सामाजिक एकता का परिचय दें एवं आगामी समय में आयोजित होने वाली संत श्री गाडगे महाराज भोजन सेवा में अपना योगदान सहयोग प्रदान करें।