लायंस सेवा सप्ताह के पांचवें दिन जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को शिक्षण सामग्री वितरित
लायंस सेवा सप्ताह के पांचवें दिन जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को शिक्षण सामग्री वितरित
सतना : अंतरराष्ट्रीय समाज सेवी संस्था लायंस क्लब सतना हेल्पिंग हैंड्स, लायंस क्लब सतना गैलेक्सी, लायंस क्लब सतना सेवा, लायंस क्लब अमरपाटन, लायंस क्लब सेमरिया द्वारा संयुक्त रुप से दिनांक 2 अक्टूबर 2021 से 8 अक्टूबर 2021 तक सेवा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। उक्त जानकारी देते हुए पीआरओ लायन राजेश अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम के पांचवें दिन दिनांक 6 अक्टूबर 2021 को अमौधा स्थित हरिजन बस्ती के शासकीय प्राथमिक पाठशाला में 50 जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को शिक्षण सामग्री एवं भोजन वितरित किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से लायंस अध्यक्ष आलोक त्रिपाठी, पवन मलिक, जयकुमार जैन, संतोष सक्सेना, धर्मेन्द्र सेन, संजय मिश्रा, रमेश चन्द्र शुक्ला, कैलाश अहिरवार, साग़र अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, आराधना मिश्रा, किरण पाठक, चंपा देवी अहिरवार, आदि उपस्थित रहे।
शिखा सोनी जिला ब्यूरो न्यूज एसीपी इंडिया