समाजसेवी पं भविष्य श्रोती ने नवरात्रि और दशहरे पर्व की क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दी
समाजसेवी पं भविष्य श्रोती ने नवरात्रि और दशहरे पर्व की क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दी
सिवनी मालवा दशहरा पर 61 फिट ऊंचे रावण का होगा दहन
श्री रामजानकी शोभायात्रा शस्त्र पूजन समारोह धर्मसभा में
होगा रावण का दहन
होशंगाबाद सिवनी मालवा- जागृत हिन्दू संस्कृत रक्षक मंच दशहरा उत्सव समिति द्वारा दशहरा पर होगा 61 फिट ऊंचे विशालकाय रावण का होगा दहन।उक्त जानकारी देते हुए दशहरा कार्यकृम संयोजक विहिप विभाग सह मंत्री मंच अध्यक्ष शिव राठौर ने बताया विश्व हिन्दू परिषद के संरक्षण में जागृत हिन्दू संस्कृति रक्षक मंच दशहरा उत्सव समिति द्वारा  दशहरा पर्व पर विगत 22 वर्षों से निरन्तर नगर में  दशहरा उत्सव को हर्षोल्लास से मनाकर रावण दहन सांस्कृतिक आयोजन किये जा रहे है।
प्रतिवर्षनुसार इस वर्ष भी दशहरा महोत्सव पर  जागृत हिन्दू संस्कृति रक्षक मंच दशहरा उत्सव समिति नगरवासियो के सहयोग से विशाल दशहरा महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया जाएगा।
दशहरा पर्व पर  दिनांक 15 दिसम्वर2021 दिन शुक्रवार को स्थानीय दशहरा मैदान अटल खेल प्रशाल पर 61 फिट ऊंचे रावण का दहन शाम 5 बजे से भगवान श्री राम जानकी शोभायात्रा गांधी चौक स्थित श्री राम जानकी मंदिर से निकाली जाएगी शाम 6  बजे शस्त्र पूजन समारोह दशहरा मैदान पर होगा             जिसमें नगरवासी शस्त्रों की पूजा करेंगे । शाम 6.30 बजे राष्टीय सन्तो की धर्मसभा को पूज्य संत श्री सम्बोधित करेंगे।कार्यकृम में मुख्य अतिथि विधायक प्रेमशंकर वर्मा होंगे। एवं 7 बजे  सांस्कृतिक आयोजन किये जायेंगे। रंगारंग आतिशबाजी का प्रदर्शन होगा । 7.30 बजे दशहरा मैदान पर खड़े 61 फिट ऊंचे विशालकाय रावण का भगवान श्री राम चन्द्र जी के बाणों से दहन किया जाएगा।  दशहरा उत्सव पर 61 फिट ऊंचे विशालकाय रावण का दहन एवं कार्यकृम  में  सहयोग देकर सफल बनाने की अपील प्रमुख रूप से शिव राठौर प्रवीण अवस्थी दीपक पालीवाल नरेश जयसवाल कन्हैया वाथव अजय ठाकुर अजीत सिंह राजपूत सुनील कलवानी शैलू गौर सचिन ठाकुर माखन लाल मालवीय  सनूप सिंह यदुवंशी मोनू राजपूत रवीन्द्र छिरेले जानी नागले कमल लौवंशीख अंगद लौवंशी भूरू सेन निक्की राठौर भूरू वग्गन गोलु भाटी नरेन्द्र गोलु सोनी ओमप्रकाश कुशवाह रामबाबू रघुवंशी राजू राय  अभिषेख राठोर अशोक कुचवंदिया विनय राठौर सुमित सराठे अशोक धाकड़ नवीन यदुवंशी सौरव राजपूत नवीन राठोर बादल माझी सतीष सोनेर लाली वाथव मोहित वाथव आदि ने की है।