भाजपा महिला मोर्चा ने महिलाओं को दिये टिप्स।
भाजपा महिला मोर्चा ने महिलाओं को दिये टिप्स।

रिपोर्ट ललित जोशी सहयोगी धर्मा चन्देल।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल  में भाजपा महिला मोर्चा की बूथ को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक हुई ।
 
जिसमें बूथ स्तर तक महिलाओं की भागिदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया । 
 
जिलाध्यक्ष द्वारा अधिक से अधिक महिलाओं को पन्ना प्रमुख बनाने को कहा गया ।

उन्होंने कहा   चुनाव में महिलाओं की भूमिका प्रचार - प्रसार में अत्यधिक रहती हैं।
 
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्षा सुश्री प्रतिभा जोशी के नेतृत्व में हुई, कार्यक्रम में कुमाऊँ संयोजिका श्रीमती उमा पठानी, मंडल प्रभारी श्रीमती कामायनी मिश्रा, मंडल अध्यक्ष दीपिका बिनवाल, प्रदेश मंत्री रीना मेहरा, मंडल अध्यक्ष आनन्द सिंह बिष्ट, अरविंद पडियार, विश्वकेतु वैद्य, संजय कुमार,सभासद तारा राणा, प्रेमा अधिकारी, हेमलता पांडेय  बूथ अध्यक्ष व अन्य भाजपा कार्यकर्ता की  उपस्थित रही।