कौशाम्बी, की न्यूज एसी पी नेटवर्क पर खास खबर
कौशाम्बी, की न्यूज एसी पी नेटवर्क पर  खास खबर                                                                    
जनपद के नोडल अधिकारी ने की विकास कार्यों एवं कर करेत्तर की समीक्षा

अवैध खनन के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश

अतिवृष्टि एवं बाढ़ के कारण जो मकान गिर गये हैं/क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन मकानों का पुनर्निमाण/नया आवास दिये जाने की कार्यवाही तेजी से पूर्ण की जाय

निर्माण कार्यां में तेजी लाने के दिये निर्देश

जननी सुरक्षा के योजना के तहत लाभार्थी को प्रसव के 24 घण्टे के अन्दर भुगतान सुनिश्चित किया

  जनपद के नोडल अधिकारी/प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा श्री सुभाष चन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित सम्राट उदयन सभागार में विकास कार्यों एवं कर करेत्तर की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में नोडल अधिकारी ने कर करेत्तर एवं राजस्व की समीक्षा के दौरान परिवहन, आबकारी, वाणिज्य कर, स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन आदि विभागों के अधिकारियों को लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली में प्रगति लाने एवं संबंधित अधिकारियां को और अधिक प्रवर्तन कार्य करने के निर्देश दिये। उन्होंने राजस्व वादां के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होंने अवैध खनन के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के भी निर्देश दिये।
नोडल अधिकारी ने जनपद में अतिवृष्टि एवं बाढ़ के कारण हुई जनहानि, पशुहानि व फसलां की क्षति की विस्तृत समीक्षा करते हुए सर्वे कराकर शेष रह गये सभी पीड़ितों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जिन लोगों के मकान गिर गये हैं/क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन सभी लोगों के मकानों का पुनर्निमाण/नया आवास दिये जाने की कार्यवाही तेजी से पूर्ण की जाय। उन्होंने वर्तमान में गंगा नदी में बाढ़ के दृष्टिगत उपजिलाधिकारी सिराथू को फसल की क्षति का आंकलन कराकर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होने सभी अधिकारियों को अपने कार्यालयों को साफ-सुथरा रखने के निर्देश देते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि कहीं भी गन्दगी न पाय जाय। उन्होंने आई0जी0आर0एस0 के तहत प्राप्त सभी शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण एंव समयान्तर्गत करने के निर्देश दिये। 
नोडल अधिकारी ने जनपद में चल रहे निर्माण कार्यां में तेजी लाकर पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होने अधिशासी अभियंता लो0नि0वि0 को करारी-भरवारी मार्ग का निरीक्षण कर सड़क की मरम्मत कराने के निर्देश दिये। बैठक में जिला पंचायत द्वारा कराये जा रहे कार्यों की समीक्षा के दौरान अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत ने बताया कि लगभग 45 करोड़ धनराशि का बजट उपलब्ध है, जिस पर नोडल अधिकारी ने कार्ययोजना बनाकर विभिन्न निर्माण कार्य कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि जो भी निर्माण कार्य स्वीकृत हो चुके है तथा धनराशि मिल गयी है, उन सभी कार्यों को तत्काल प्रारम्भ कराया जाय तथा जिन परियोजनाओं में द्वितीय किश्त नहीं मिली है, उन सभी की सूची उपलब्ध करायी जाय। उन्होने कहा कि जो भी निर्माण कार्य पूर्ण हो गये है, उन्हें हैण्डओवर कर लोकार्पण कराया जाय। उन्होने मनरेगा के कार्यो को निरन्तर संचालित किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डेन कार्ड बनाये जाने में तेजी से प्रगति लाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जननी सुरक्षा के योजना के तहत लाभार्थी को प्रसव के 24 घण्टे के अन्दर भुगतान सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने डी0पी0आर0ओ0 को सामुदायिक शौचालयों में निरन्तर पानी की आपूति सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होने उपजिलाधिकारियों एव ंखण्ड विकास अधिकारियां से प्राथमिक विद्यालयों का नियमित निरीक्षण कराकर व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कौशल विकास मिशन के तहत प्रशिक्षण हेतु पात्रता की शर्तों को सभी प्रशिक्षण केन्द्रों पर अंकित कराने के निर्देश दिये। उन्होंने जनपद में डेगूं एंव अन्य वेक्टर जनित बीमारियों की रोकथाम हेतु प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। 
नोडल अधिकारी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, पेंशन, ओ0डी0ओ0पी0, प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी एवं ग्रामीण, दवाओं की उपलब्धता, एम्बुलेन्स की स्थिति एवं आपरेशन कायाकल्प आदि योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में जिलाधिकारी श्री सुजीत कुमार, मुख्य विकास अधिकारी श्री शशिकांत त्रिपाठी सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे। 
                          


नोडल अधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय समदा का किया आकस्मिक निरीक्षण     

जनपद के नोडल अधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय समदा, मंझनपुर के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान शौचालय में गंदगी पाये जाने एवं पानी की टंकी खाली होने पर कड़ी नाराजगी प्रकट करते हुए हेड मास्टर के खिलाफ कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्हांने उपस्थिति रजिस्टर की जांच एवं अध्यापकों की संख्या की जानकारी तथा बच्चां से पिछले वर्ष मिले बैग, ड्रेस, जूता, मोजा आदि की भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं भरपेट भोजन देने के निर्देश दिये। उन्होंने खण्ड शिक्षाधिकारियों से नियमित विद्यालयां के निरीक्षण कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने बच्चों को बोर्ड पर लिखने हेतु प्रोत्साहित किया तथा अध्यापकों को बच्चों से नियमित बोर्ड पर लिखने का अभ्यास कराने के निर्देश दिये। 
                                                                   
नोडल अधिकारी ने संयुक्त जिला चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण

 नोडल अधिकारी ने संयुक्त जिला चिकित्सालय के औचक निरीक्षण के दौरान  अनुपस्थित पाये गये चिकित्सकों से स्पष्टीकरण पाप्त करने के निर्देश दिये। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से वार्ता कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए उन्हें बेहतर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने एवं अस्पताल एवं परिसर में बेहतर साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये। 
                                                            
 जिलाधिकारी ने दीपावली पर्व को सौहार्दपूर्ण मनाने एवं शान्ति व कानून व्यवस्था बनाये रखने के दिये निर्देश 

 जिलाधिकारी श्री सुजीत कुमार ने दीपावली पर्व को सौहार्दपूर्ण मनाये जाने एवं शान्ति व कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु संबंधित अधिकारियां के साथ कलेक्ट्रेट स्थित सम्राट उदयन सभागार में बैठक की। 
बैठक में जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारियों एवं क्षेत्राधिकारियों से अब तक की गयी तैयारियों की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि सभी लाइसेंसी पटाखा बिक्रेताओं आदि का सत्यापन करा लिया जाय तथा यह सुनिश्चित किया जाय कि पटाखों की बिक्री आबादी क्षेत्र में न होने पाये। उन्होंने मिलावटी खाद्य सामग्रियों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने नियुक्त सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों को अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहने तथा फीडबैक भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होंने अधिशासी अभियंता विद्युत को सभी जे0ई0 की ड्यूटी लगाकर सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिये तथा सभी ई0ओ0 एवं डी0पी0आर0ओ0 को दीपावली पर्व पर विशेष सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को सभी सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में चिकित्सकों की ड्यूटी लगाकर अपर जिलाधिकारी को सूची उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिये। उन्हांने उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों से त्यौहार को आपसी सौहार्दपूर्ण मनाने का आग्रह किया।
बैठक में पुलिस अधीक्षक ने सभी क्षेत्राधिकारियों एवं थानाध्यक्षों से विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश देते हुए कहा कि कहीं भी कोई अप्रिय घटना न होने पाये।
                                                                    
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाता जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) ने आज दुर्गा देवी इंटर कालेज से मतदाता जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह रैली मण्डी समिति से ग्राम-गौरा होकर दुर्गादेवी इंटर कालेज तक निकाली गयी। रैली में एन0सी0सी0, एन0एस0एस0 एवं छात्र-छात्राओं द्वारा आमजन को मतदाता सूची में नाम अंकित कराने एवं मतदान करने के प्रति जागरूक किया गया। 
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत 45 ग्राम सभा एवं 07 शहरी क्षेत्रों में डोर टू डोर कैम्पेन व विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया है। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सौजन्य से पंचायत स्तर पर संचालित सरकारी योजनाओं के सम्बन्ध मे विषय पर विधिक साक्षरता एवं सहायता हेतू जागरूक किया गया। जिसमें आठ ब्लॉक के सी0डी0पी0ओ0, आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं एन0जी0ओ0 व समाज सेवी उपस्थित रहे।
एसीपी न्यूज चैनल आल यूपी स्टेट से मिडिया प्रभारी पवन मिश्रा की रिपोर्ट