राष्ट्रपिता महात्मा गांधी देश के प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती सादगी से जिले भर में मनायी।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी देश के प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती सादगी से जिले भर में मनायी।

रिपोर्ट ललित जोशी सहयोगी धर्मा चन्देल।
  
नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में  युग पुरूष एवं राष्ट्रपिता महात्मा गॉंधी तथा देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती जनपद भर में कोविड-19 के दिशा-निर्देशों के अनुसार सादगी से मनायी गयी। मण्डलायुक्त सुशील कुमार ने कमिश्नरी कार्यालय में तथा जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने कलैक्ट्रेट में गॉधी जी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों का अनवारण कर, उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किये। शासकीय भवनो पर राष्ट्रीय ध्वज भी फैराया गया तथा आयोजित कार्यक्रमों में राम धुन के गायन के साथ ही राष्ट्रपिता महात्मा गॉंधी तथा लाल बहादुर शास्त्री के व्यक्तित्व एवं उनके द्वारा किये गये कार्यों पर चर्चा की गयी।
कमिश्नरी में आयोजित कार्यक्रम में मण्डलायुक्त सुशील कुमार ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गॉंधी तथा लाल बहादुर शास्त्री जी दोनो ही सादा जीवन-उच्च विचार वाले व्यक्तित्व थे। इन्होंने दुनिया को भेदभाव मिटाने, भावात्मक व सामाजिक समरसता का संदेश दिया। आज के भौतिकवादी युग में गॉधी जी के सत्य, अहिंसा व प्रेम के सिद्धान्त सर्व मान्य हैं। गॉंधी जी ने विश्व बन्धुत्व का भी रास्ता लोगो को दिखाया था। आज के दौर में जरूरत है कि हम सभी अपने-अपने कार्य क्षेत्रों में पूरी निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करते हुए देश के विकास एवं नव निर्माण में योगदान देते रहें। उन्होंने कहा कि जय जवान जय किसान का संदेश देने वाले पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों एवं सिद्धान्तों को भी अपनी कार्य प्रणाली में उतारना चाहिए। हमारा जीवन सादगी भरा हो और हम समर्पण भाव से कार्य करें। उन्होंने कहा कि देश को स्वावलम्बी एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। उन्होंने इस बात पर भी बल दिया कि हम सबको गॉधी जी के सिद्धांतों को आत्मसात करते हुए एक बेहतर इंसान बनने का प्रयास करना चाहिए साथ ही हमें अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का इमानदारी पूर्वक व दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ निर्वहन करना चाहिए और यह प्रयास करना चाहिए कि ऐसे वंचित एवं दुर्बल व्यक्ति जो समाज की मुख्य धारा से नहीं जुड़ पाये है व न केवल समाज की मुख्य धारा से जुड़े बल्कि समाज में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन भी कर सके। कमिश्नरी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी हरीश लाल वर्मा, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी तुलसी आर्या, मुख्य वैयक्तिक अधिकारी हरेन्द्र सिंह गैड़ा, वरिष्ठ वैयक्ति सहायक बन्टी सिंह, प्रधान सहायक गिरीश चन्द्र आर्य, संजय खत्री, मनोज जोशी, सतीश पाण्डे, वरिष्ठ सहायक धर्मेन्द्र सिंह बिष्ट, कनिष्ठ सहायक विक्रम बोरा, सुनीता थापा आदि मौजूद थे।
कुमाऊं परिक्षेत्र डॉ. नीलेश आनंद भरणे द्वारा अपने समस्त अधीनस्थों के साथ गांधी जयंती, एवं शास्त्री जयंती के अवसर पर महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की तस्वीर का अनावरण कर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात स्वच्छता एवं मतदाता शपथ दिलाई गई।
कलैक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन तथा देश की आजादी में योगदान के बारे में प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें उनके सपनों को साकार करने के लिए उनके आदर्शो एवं बताये हुए मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि गॉधी जी की सिद्धांत सत्य अंहिसा, अन्तोदय आदि न केवल प्रासांगिक है बल्कि भारतीय समाज की एक मजबूत जड़ के रूप में भी स्थापित है, जो हमें उच्च विचारों एवं परस्पर सहयोग की भावना से जीवन यापन करते हुए एक स्वस्थ व मजबूत समाज बनाने के लिए प्रेरित करते है। उन्होंने कहा कि हमे अपने कार्यों एवं दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा व ईमानदारी से देश व समाज हित में करना चाहिए, यहीं महापुरूषों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर कमिश्नरी में मण्डलायुक्त सुशील कुमार ने तथा जिला कार्यालय में जिलाधिकारी ने मतदाता जागरूकता शपथ दिलाई।
          जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रतीक जैन द्वारा तल्लीताल डॉठ स्थित गॉधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये, साथ ही बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर, गोविन्द बल्लभ पन्त, शहीद मेजर राजेश अधिकारी की मूर्ति पर भी माल्यापर्ण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान जिला पर्यटन विकास अधिकार अरविन्द गौड़, अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार वर्मा आदि उपस्थित थे।  

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 152वीं जयंती मीडिया सेन्टर मे पूरे अकीदत एवं सादगी के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आज की के दिन जन्मे देश के पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री का भी स्मरण किया गया। मीडिया सेन्टर मे आयोजित कार्यक्रम मे अति जिला सूचना अधिकारी गोविन्द सिह बिष्ट द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्वासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम से पूर्व मीडिया सेन्टर मे ध्वजारोहण भी किया गया तथा मतदाताओं द्वारा ली जाने वाली शपथ भी दिलाई गई। 
इस अवसर पर श्री बिष्ट  ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और प्रेम के आदर्श आज के भौतिकवादी युग में सर्वमान्य है। राष्ट्रपिता बापू ने देश को ब्रिटिश हुकूमत की गुलामी से आजादी दिलाई और सत्याग्रह व अहिंसा के अस्त्र से देश को आजाद कराया। श्री बिष्ट ने कहा कि जय जवान जय किसान का उद्घोष करने वाले देश के पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री का जीवन सादगी और त्याग से परिपूर्ण था। शास्त्री जी के आदर्श आज भी देश के विकास में महत्वपूर्ण है। आज का विकसित भारत लालबहादुर के सपनों का भारत है। 
इस अवसर पर एमसी जोशी, आन सिह, पवन नेगी, भुवन चन्द्र आदि मौजूद थे।