मजदूरी पर जाने से पहले महिलाओं ने किया मतदान यूथ भी उत्साह के साथ पहुँचे मतदान केंद्रों पर, शाम 5 बजे तक भीकनगांव में 59.17 और बड़वाह में 56.10 प्रतिशत मतदान, जिले की दो विधानसभा में शाम 5 बजे तक 57.59 प्रतिशत मतदान, स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान जारी खरगौन | 30-अक्तूबर-2021 0 संसदीय सीट खंडवा लोकसभा उपनिर्वाचन 2021 के अंतर्गत शनिवार को खरगोन जिले की दो विधानसभाओं में मतदान स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण जारी है। इस उपनिर्वाचन में मतदाताओं में मतदान को लेकर गज़ब का उत्साह गुलाबी ठंड में भी नजर आया। भीकनगांव विधानसभा के बमनाला मतदान केंद्र पर गुलाबी ठंड में आयोग के लोकप्रिय नारे को सार्थक करती महिलाओं को मतदान के प्रति दृढ़ होते देखा गया। ये महिलाएं रोज की तरह खेतों में मजदूरी के लिए निकली मगर आज मजदूरी पर जाने से पहले लोकतंत्र के मतदान उत्सव में अपना भरपूर योगदान दिया। ये करीब 8 महिलाएं एक समूह में आकर मतदान के प्रति अपना कर्तव्य पूरा किया। इन जैसी ओर भी महिलाएं देखी गई जिन्होंने मजदूरी से पहले मतदान को महत्व दिया। इन महिलाओं ने लंच बॉक्स भी तैयार किया तो मतदान पर्ची भी लेना नहीं भूली। वास्तव में कपास बिनाई के लिए जाने वाली इन मजदूर महिलाओं ने सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो नारे को सार्थक कर दिया। निवार्चन आयोग के निर्देशानुसार सुबह 5:30 बजे से जिले के सभी 660 मतदान केंद्रों पर मॉकपोल की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई थी। इसके पश्चात कोविड-19 प्रोटोकॉल के मद्देनजर मतदान केंद्रों को सेनिटाइज किया गया। वहीं कोविड के तहत प्रत्येक मतदान केंद्रों परिसर में ही आशा और आंगनवाड़ी कार्यक्रताओं ने टेम्प्रेचर गन, मास्क, ग्लब्ज, सेनिटाइजर और मेडिकल किट के डेस्क तैयार कर चुकी थी। जहां मतदाताओं ने अपना टेम्प्रेचर देखा और मास्क का उपयोग किया। ठीक 7 बजे सभी मतदान केंद्रों पर मतदान प्रारम्भ कर दिया गया था। युवाओ में मतदान का उत्साह, 84 वर्ष की वृद्ध माता ने निभाया कर्तव्य उपनिर्वाचन 2021 में दोनों विधानसभाओं में युवाओं में भी उत्साह नजर आया। कई ऐसे युवा रहे जो लोकतंत्र में पहली बार मतदान कर रहे थे। इनके अलावा बुजुर्गों में भी मतदान के कर्तव्य को पूरा करते देखा गया। हालांकि आयोग के नवाचार के तहत 80 वर्ष से अधिक व पीडब्ल्यूडी मतदाताओं को 12-डी फार्म जारी कर 21 और 23 अक्टूबर को मतदान कराया गया। मगर ऐसे मतदाता जिनको 12-डी जारी नहीं हुआ था। वे मतदान केंद्र तक आकर मतदान कर सकते थे। इसी वर्ग में आम्बा मतदान केंद्र पर 84 वर्ष की लाली बाई ने मतदान कर अपना कर्तव्य निभाया। कलेक्टर ने वेबकास्टिंग और फील्ड में भी की निगरानी मतदान को लेकर कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अनुग्रहा पी. भी लगातार मतदान को लेकर सुबह से कंट्रोल रूम, ई-दक्ष केंद्र और फिर फील्ड में भी निगरानी करती रही। उन्होंने आम्बा, चितावद, बड़वाह और सनावद के मतदान केंद्रों का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने बड़वाह विधानसभा में कंट्रोल रूम और कम्युनिकेशन प्लान का भी अवलोकन किया। ऐसे बढ़ता गया मतदान प्रतिष्ठा संसदीय सीट खंडवा पर हो रहे मतदान प्रतिशत बढ़ने का क्रम लगातार बढ़ता रहा। सुबह गुनगुनी गुलाबी ठंड के बावजूद मतदान केंद्रों पर लम्बी कतारे देखने को मिली। सुबह 7 बजे प्रारम्भ हुए मतदान के बाद 9 बजे भीकनगांव विधानसभा में 12.30 प्रतिशत मतदान हुआ। इमसें 14.11 पुरूष और 10.50 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने मतदान का उपयोग किया। इसी तरह बड़वाह विधानसभा में 9 बजे तक कुल 11.60 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां 13.54 पुरूष और 10.8 प्रतिशत महिलाओं ने अपने मत का उपयोग किया। 9 बजे तक दो विधानसभाओं का कुल मतदान प्रतिशत 11.95 रहा। सुबह 11 बजे भीकनगांव में कुल 19.33 इसमें 19.97 पुरूष और 18.68 प्रतिशत महिलाओं ने वोट डाला। बड़वाह विधानसभा में कुल 21.59 प्रतिशत मतदान हुआ इसमें 21.50 पुरूष और 21.68 महिला मतदाताओं ने मतदान किया। 11 बजे तक दो विधानसभाओं में कुल 20.44 प्रतिशत मतदान हुआ। इसी तरह दोपहर 1 बजे भीकनगांव विधानसभा में कुल 42.81 प्रतिशत मतदान हुआ। इसमें 43.80 प्रतिशत पुरूष और 41.79 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया। बड़वाह विधानसभा में 1 बजे तक कुल 28.70 प्रतिशत मतदान हुआ। इसमें 30.78 पुरूष और 26.54 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया। दोपहर 1 बजे तक दो विधानसभाओं में कुल 35.75 मतदान हुआ। इसके पष्चात पुनः दो घंटे बाद मतदानप बढ़कर भीकनगांव विधानसभा में 3 बजे कुल मतदान 55.34 प्रतिशत हुआ। इसमें 56.70 पुरूष और 53.95 महिलाओं ने मतदान किया। बड़वाह विधानसभा में दोपहर 3 बजे तक कुल मतदान 50.52 प्रतिशत हुआ। इस तरह जिले में दोपहर 3 बजे तक 52.97 प्रतिशत मतदान किया गया। इसके बाद शाम 5 बजे भीकनगांव विधानसभा में कुल मतदान 59.17 प्रतिशत रहा। इसमें 60.93 पुरूष और 57.35 महिला मतदाताओं ने अपना मत का उपयोग किया। वहीं बड़वाह विधानसभा में 5 बजे तक कुल मतदान 56.10 प्रतिशत हुआ। इसमें 58.75 प्रतिशत पुरूष और 53.34 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने अपने मत का उपयोग किया। इस तरह जिले की दो विधानसभाओं में शाम 5 बजे तक कुल 57.59 प्रतिशत मतदान शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ।

 

मजदूरी पर जाने से पहले महिलाओं ने किया मतदान
यूथ भी उत्साह के साथ पहुँचे मतदान केंद्रों पर, शाम 5 बजे तक भीकनगांव में 59.17 और बड़वाह में 56.10 प्रतिशत मतदान, जिले की दो विधानसभा में शाम 5 बजे तक 57.59 प्रतिशत मतदान, स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान जारी


खरगौन | 
   संसदीय सीट खंडवा लोकसभा उपनिर्वाचन 2021 के अंतर्गत शनिवार को खरगोन जिले की दो विधानसभाओं में मतदान स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण जारी है। इस उपनिर्वाचन में मतदाताओं में मतदान को लेकर गज़ब का उत्साह गुलाबी ठंड में भी नजर आया। भीकनगांव विधानसभा के बमनाला मतदान केंद्र पर गुलाबी ठंड में आयोग के लोकप्रिय नारे को सार्थक करती महिलाओं को मतदान के प्रति दृढ़ होते देखा गया। ये महिलाएं रोज की तरह खेतों में मजदूरी के लिए निकली मगर आज मजदूरी पर जाने से पहले लोकतंत्र के मतदान उत्सव में अपना भरपूर योगदान दिया। ये करीब 8 महिलाएं एक समूह में आकर मतदान के प्रति अपना कर्तव्य पूरा किया। इन जैसी ओर भी महिलाएं देखी गई जिन्होंने मजदूरी से पहले मतदान को महत्व दिया। इन महिलाओं ने लंच बॉक्स भी तैयार किया तो मतदान पर्ची भी लेना नहीं भूली। वास्तव में कपास बिनाई के लिए जाने वाली इन मजदूर महिलाओं ने सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो नारे को सार्थक कर दिया।
   निवार्चन आयोग के निर्देशानुसार सुबह 5:30 बजे से जिले के सभी 660 मतदान केंद्रों पर मॉकपोल की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई थी। इसके पश्चात कोविड-19 प्रोटोकॉल के मद्देनजर मतदान केंद्रों को सेनिटाइज किया गया। वहीं कोविड के तहत प्रत्येक मतदान केंद्रों परिसर में ही आशा और आंगनवाड़ी कार्यक्रताओं ने टेम्प्रेचर गन, मास्क, ग्लब्ज, सेनिटाइजर और मेडिकल किट के डेस्क तैयार कर चुकी थी। जहां मतदाताओं ने अपना टेम्प्रेचर देखा और मास्क का उपयोग किया। ठीक 7 बजे सभी मतदान केंद्रों पर मतदान प्रारम्भ कर दिया गया था।
युवाओ में मतदान का उत्साह, 84 वर्ष की वृद्ध माता ने निभाया कर्तव्य
उपनिर्वाचन 2021 में दोनों विधानसभाओं में युवाओं में भी उत्साह नजर आया। कई ऐसे युवा रहे जो लोकतंत्र में पहली बार मतदान कर रहे थे। इनके अलावा बुजुर्गों में भी मतदान के कर्तव्य को पूरा करते देखा गया। हालांकि  आयोग के नवाचार के तहत 80 वर्ष से अधिक व पीडब्ल्यूडी मतदाताओं को 12-डी फार्म जारी कर 21 और 23 अक्टूबर को मतदान कराया गया। मगर ऐसे मतदाता जिनको 12-डी जारी नहीं हुआ था। वे मतदान केंद्र तक आकर मतदान कर सकते थे। इसी वर्ग में आम्बा मतदान केंद्र पर 84 वर्ष की लाली बाई ने मतदान कर अपना कर्तव्य निभाया।
कलेक्टर ने वेबकास्टिंग और फील्ड में भी की निगरानी
मतदान को लेकर कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अनुग्रहा पी. भी लगातार मतदान को लेकर सुबह से कंट्रोल रूम, ई-दक्ष केंद्र और फिर फील्ड में भी निगरानी करती रही। उन्होंने आम्बा, चितावद, बड़वाह और सनावद के मतदान केंद्रों का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने बड़वाह विधानसभा में कंट्रोल रूम और कम्युनिकेशन प्लान का भी अवलोकन किया।
ऐसे बढ़ता गया मतदान प्रतिष्ठा
संसदीय सीट खंडवा पर हो रहे मतदान प्रतिशत बढ़ने का क्रम लगातार बढ़ता रहा। सुबह गुनगुनी गुलाबी ठंड के बावजूद मतदान केंद्रों पर लम्बी कतारे देखने को मिली। सुबह 7 बजे प्रारम्भ हुए मतदान के बाद 9 बजे भीकनगांव विधानसभा में 12.30 प्रतिशत मतदान हुआ। इमसें 14.11 पुरूष और 10.50 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने मतदान का उपयोग किया। इसी तरह बड़वाह विधानसभा में 9 बजे तक कुल 11.60 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां 13.54 पुरूष और 10.8 प्रतिशत महिलाओं ने अपने मत का उपयोग किया। 9 बजे तक दो विधानसभाओं का कुल मतदान प्रतिशत 11.95 रहा। सुबह 11 बजे भीकनगांव में कुल 19.33 इसमें 19.97 पुरूष और 18.68 प्रतिशत महिलाओं ने वोट डाला। बड़वाह विधानसभा में कुल 21.59 प्रतिशत मतदान हुआ इसमें 21.50 पुरूष और 21.68 महिला मतदाताओं ने मतदान किया। 11 बजे तक दो विधानसभाओं में कुल 20.44 प्रतिशत मतदान हुआ। इसी तरह दोपहर 1 बजे भीकनगांव विधानसभा में कुल 42.81 प्रतिशत मतदान हुआ। इसमें 43.80 प्रतिशत पुरूष और 41.79 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया। बड़वाह विधानसभा में 1 बजे तक कुल 28.70 प्रतिशत मतदान हुआ। इसमें 30.78 पुरूष और 26.54 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया। दोपहर 1 बजे तक दो विधानसभाओं में कुल 35.75 मतदान हुआ। इसके पष्चात पुनः दो घंटे बाद मतदानप बढ़कर भीकनगांव विधानसभा में 3 बजे कुल मतदान 55.34 प्रतिशत हुआ। इसमें 56.70 पुरूष और 53.95 महिलाओं ने मतदान किया। बड़वाह विधानसभा में दोपहर 3 बजे तक कुल मतदान 50.52 प्रतिशत हुआ। इस तरह जिले में दोपहर 3 बजे तक 52.97 प्रतिशत मतदान किया गया। इसके बाद शाम 5 बजे भीकनगांव विधानसभा में कुल मतदान 59.17 प्रतिशत रहा। इसमें 60.93 पुरूष और 57.35 महिला मतदाताओं ने अपना मत का उपयोग किया। वहीं बड़वाह विधानसभा में 5 बजे तक कुल मतदान 56.10 प्रतिशत हुआ। इसमें 58.75 प्रतिशत पुरूष और 53.34 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने अपने मत का उपयोग किया। इस तरह जिले की दो विधानसभाओं में शाम 5 बजे तक कुल 57.59 प्रतिशत मतदान शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ।