सेवा ही समर्पण के 20 वर्ष पूर्ण
सेवा ही समर्पण के 20 वर्ष पूर्ण

भाजपाईयो ने गांधी जयंती के उपलक्ष्य में नदियों तालाबों एवं देव स्थलों में सफाई अभियान चलाया।

बैतूल/सारनी। कैलाश पाटील

भारतीय जनता पार्टी मंडल सारणी के मंडल मंत्री कुबेर डोंगरे ने प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम के नेतृत्व में एवं कार्यक्रम प्रभारी राजकुमार नागले सह प्रभारी रेवा शंकर मगरदे के उपस्थिति पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 7 अक्टूबर के बीच सेवा ही समर्पण कार्यक्रम के अंतर्गत 2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन महात्मा गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर समस्त कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित किए और  स्वच्छता अभियान चलाते हुए नदियों, तालाबों, देव स्थलों सारनी के छठ घाट में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सफाई अभियान चलाया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला महामंत्री कमलेश सिंह, मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम ने सफाईकर्मी बबलू बिंझाडे़ और निरज बिंझाड़े को पुष्प माला पहनाकर उनका सम्मान किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि रंजीत सिंह, सुधा चंद्रा, नपा उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा, समीर मसीद, मंडल महामंत्री किशोर बरदे, प्रकाश शिवहरे, उपाध्यक्ष रविंद्र देशमुख,  सुनील अग्रवाल, शिबू सिंह, मंडल मंत्री कुबेर डोंगरे, रमेश खवसे, अंजनी सिंह, सतीश चौरे, मुलेश रणित बिन्नी रॉय बाबू सिंह, राहुल बर्डे, राहुल कापसे, प्रवीण सोनी राहुल वर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Popular posts
कुंवारी कन्याएं पीपल पूजन को इस महीने में श्रेष्ठ मानती है
साध्वी प्रेम बाईसा के जन्मदिवस पर संतों ने किया संगम वृक्षारोपण
चित्र
प्रभारी मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना ने छठ महापर्व के आयोजन को लेकर लक्ष्मण मेला मैदान घाट पर तैयारियों का निरीक्षण किया*
चित्र
नगर विकास मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने छठ पर्व को लेकर कुड़ियाघाट में की जा रही तैयारियों का किया स्थलीय निरीक्षण
चित्र
पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी द्वारा पुलिस कार्यालय स्थित दुर्गा भाभी सभागार में जनपद के समस्त थानों पर नियुक्त महिला बीट आरक्षियों के साथ मीटिंग की गई।
चित्र