नर्मदांचल क्षैत्र मे निरंतर ,निस्वार्थ साहित्य सेवा

 होशंगाबाद।नर्मदांचल क्षैत्र मे निरंतर ,निस्वार्थ साहित्य सेवा मे अपना योगदान प्रदान करने वाली संस्था नर्मदा आव्हान सेवा समिति होशंगाबाद को  नजीबाबाद बिजनौर की साहित्यिक संस्था परी की अध्यक्ष श्रीमति दीपिका महेश्वरी ने नर्मदा आव्हान सेवा समिति को कर्तव्यनिष्ठा से साहित्य सेवा करने लिए आनलाइन सम्मानित किया है।



     उल्लेखनीय है 10 अप्रैल को साहित्य संगम संस्था तिरोडी बालाघाट ने समिति के सचिव किशोर करैया केप्टिन" को साहित्यकार सम्मेलन मे "साहित्य सारथी सम्मान" से सम्मानित किया था।

      इस उपलब्धि पर नर्मदांचल  के सैकड़ों साहित्यकारो ने समिति को बधाई ओर शुभकामनाएं दी ।