अवैध हथियार मामले में दूसरे आरोपी को किया गिरफ्तार

 अवैध हथियार मामले में दूसरे आरोपी को किया गिरफ्तार 


अम्बाला(जयबीर राणा थंबड़)

सी0आई0ए0-2 के पुलिस दल ने विशेष अभियान के दौरान अम्बाला छावनी में दर्ज अवैध हथियार के मामले में दूसरे आरोपी को किया गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अम्बाला श्री हामिद अख्त्तर के निर्देशानुसार अवैध हथियारों की तस्करी करने वालों को पकड़ने के लिए़ अम्बाला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान गत दिवस सी0आई0ए0-2 के पुलिस दल ने उप-निरीक्षक विरेन्द्र वालिया के नेतृत्व में थाना अम्बाला छावनी में दर्ज अवैध हथियार के मामले में आरोपी प्रिन्स निवासी डेहा कालोनी अम्बाला छावनी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

17 जुलाई 2021 को सी आई ए-2 के पुलिस दल़ को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी शुभम अवैध हथियार लेकर घूम रहा है जो किसी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकता है। गुप्त सूचना के आधार पर सी0आई0ए0-2 के पुलिस दल ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए थाना अम्बाला छावनी के क्षेत्र सेवा समिति चैंक के पास नाकाबंदी की। नाकाबन्दी के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की चैकिंग करते समय आरोपी शुभम निवासी अमर पुरी कालोनी विपरीत बी डी फ्लौर मिल अम्बाला छावनी वर्तमान पता भूर मण्डी अम्बाला छावनी की तलाशी ली तो उससे अवैध चाकू बरामद हुआ था जिसे अवैध चाकू सहित गिरफ्तार कर थाना अम्बाला छावनी में मामला दर्ज किया था। आरोपी ने पूछताछ के दौरान बतलाया कि आरोपी प्रिन्स निवासी डेहा कालोनी अम्बाला छावनी भी इस मामले में सलिंप्त है।