भाजपा सरकार की विभिन्न जनविरोधी नीतियों के ख़िलाफ़ कांग्रेस ने किया विरोध धरना प्रदर्शन |
भाजपा सरकार की विभिन्न जनविरोधी नीतियों के ख़िलाफ़ कांग्रेस ने किया विरोध धरना प्रदर्शन |

राज्यपाल महोदय के नाम पाथाखेड़ा चौकी प्रभारी को सौंपा ज्ञापन |

बैतूल/सारनी। कैलाश पाटील

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सारनी के अध्यक्ष  भगवान जावरे  के नेतृत्व में बढ़ती महंगाई डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस के दामो में बेतहाशा वृद्धि के विरोध में धरना प्रदर्शन किया एवं पाथाखेड़ा चौकी प्रभारी को राज्यपाल महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा | जिसमें कांग्रेस कमेटी, यूथ कांग्रेस, सेवादल, आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग,महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, किसान कांग्रेस एवं कांग्रेस के सभी सक्रिय कार्यकर्तागण समस्त पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे | ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि कोविड के कारण जान गवाने वाले परिवारों को तत्काल पर्याप्त मुआवजा दिया जाए।
कांग्रेस की न्याय योजना लागू कर सभी परिवारों को 7500 रु महीना दिया जाए। तीनों काले कृषि कानून तत्काल वापस लिए जाए। डीजल और रसोई गैस से एक्साइजड्यूटी कम कर जनता को राहत दी जाए। देश की बेशकीमती संपत्तियों एवं कम्पनियों को निजी हाथों में सौपना बन्द किया जाए। मनरेगा योजना में 200 दिन के रोजगार की ग्यारंटी प्रदान की जाये। पैगासस जासूसी मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में कराई जाए। सूक्ष्म एवं मध्यम उद्योगों को तत्काल आर्थिक पैकेज दिया जाए। महंगाई कम करने के लिए सार्थक कदम उठाए जाए। युवाओं को रोजगार देने के लिए सरकार कार्ययोजना बनाये। इस अवसर बड़ी संख्या कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Popular posts
छात्र छात्राओं ने वैक्सिंग के दो डोज लगाने का दिया संदेश
चित्र
गैरसैंण में स्थाई राजधानी की मांग को लेकर पूर्व आईएएस विनोद रतूड़ी के नेतृत्व में जनचेतना अभियान जारी, 9 नवंबर को कर्णप्रयाग में धरना प्रदर्शन
चित्र
शिव क्षेत्र फलसूंड सड़क मार्ग SH 65 पर भोमिया जी थान के पास सड़क हादसा।
चित्र
सरगुजा में फिर सजेगा खेलों का महाकुंभ - राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता 2025 की तैयारियां पूर्ण
चित्र
जिलाधिकारी ने लोनिवि और रेखीय विभागों को सड़कों को शीघ्र गड्ढा मुक्त कर फोटो सहित रिपोर्ट उपलब्ध कराने के दिए निर्देश*
चित्र