सेवा और समर्पण अभियान में आज नमो उपवन अभियान
होशंगाबाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 71वें जन्मदिवस के अवसर पर सेवा समर्पण अभियान के तहत भाजपा जिले के सभी 22 मण्डलों में नमो उपवन अभियान चलाया जा रहा है। जिलाध्यक्ष माधवदास अग्रवाल ने बताया कि नमो उपवन के अंतर्गत प्रत्येक उपवन में 71 पौधों का रोपण किया जाएगा साथ ही इसके संरक्षण हेतु संकल्प भी लिया जाएगा। तीन दिनों तक चलने वाले इस अभियान में पिपरिया विधानसभा के मंडल खापरखेड़ा, पिपरिया ग्रामीण, सोहागपुर विधानसभा के मंडल रामपुर एवं होशंगाबाद विधानसभा के इटारसी मंडल में नमो उपवन संपन्न किए गए है। शेष मण्डलों में शुक्रवार को 71 पौधे लगाए जाएंगे। कार्यक्रमों में सांसद राव उदयप्रताप सिंह, जिला प्रभारी राकेश जादौन, जिले के विधायकगण डॉ. सीतासरन शर्मा, प्रेमशंकर वर्मा, विजयपाल सिंह, ठाकुरदास नागवंशी सहित जनप्रतिनिधिगण, प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, किसान मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा, अ.जा. मोर्चा, अ.ज.जा. मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी, प्रकोष्ठों के पदाधिकारी सहित भाजपा परिवार के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं समाज के वरिष्ठ नागरिक अपने अपने मण्डलों के कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
सेवा और समर्पण अभियान में आज नमो उपवन अभियान
• Aankhen crime par