विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर में साइकिल रैली के माध्यम से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

 

विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर में साइकिल रैली के माध्यम से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
-


कटनी | 
 
    मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार श्यामाचरण उपाध्याय प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कटनी के मार्गदर्शन में दिनेश कुमार नोटिया जिला न्यायाधीश/ सचिव तथा मनीष कौशिक जिला विधिक सहायता अधिकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कटनी के दिशा निर्देशन में गतदिवस मंगलवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिपरौंध में स्थापित विधिक साक्षरता क्लब का औचक निरीक्षण किया गया।  इसके साथ ही विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

            उक्त आयोजन के साथ ही पंच जा अभियान को अग्रसर करते हुए बच्चों को पर्यावरण संरक्षण, प्रकृति को हरा भरा एवं प्रदूषण मुक्त रखने तथा स्वच्छता का संदेश प्रदान करने के उद्देश्य से साइकिल रैली का आयोजन भी किया गया।

            कार्यक्रम में दिनेश कुमार नोटिया सचिव महोदय ने बच्चों को साइबरक्राइम, पॉक्सो एक्ट, बाल संरक्षण, किशोर न्याय बोर्ड, मोटर व्हीकल एक्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, बालक बालिकाओं को उनकी सुरक्षा एवं संरक्षण से संबंधित विषयों को विभिन्न प्रकार के उदाहरणों के माध्यम से सरल भाषा में समझाया।

            मनीष कौशिक जिला विधिक सहायता अधिकारी ने बताया कि बच्चों को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए अधिकार को प्राप्त करने के लिए हमेशा प्रयास करते रहना चाहिए। साथ ही राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। साथ ही  स्कूल में स्थापित विधिक साक्षरता क्लब विषय से संबंधित जानकारी दी।

            उक्त कार्यक्रम में स्कूल के प्राचार्य संत बक्स तिवारी, शिक्षकगण चंद्रकांता दुबे, शिव गोविंद गौतम, ऐश्वर्य मिश्रा, मधु कोरी, विधिक प्रभारी उर्मिला श्रीवास सहित स्कूल के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।