जिले में अभी तक 942.8 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज

 जिले में अभी तक 942.8 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज



पिछले 24 घंटे में 28.9 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज


होशंगाबाद 15,सितम्बर, 2021 जिले में पिछले 24 घंटे में 28.9 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज हुई है। जिले में अभी तक अर्थात 1 जून से 15 सितम्बर को   942.8 मि.मी. औसत वर्षा हुई है जबकि इसी अवधि में गत वर्ष 1258.4 मि.मी. वर्षा हुई थी। अधीक्षक भू अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से 15 सितम्बर तक तहसील होशंगाबाद में 931.0 मि.मी., सिवनीमालवा में 840, इटारसी में 791.2, बाबई में 591, सोहागपुर में 1033.4, पिपरिया में 1099.2, बनखेड़ी में 834.2, डोलरिया में 878.8 एवं पचमढ़ी में 1486 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है । जिले के सामान्य औसत वर्षा 1370.5 मि.मी. है। नर्मदा नदी के सेठानी घाट का एलार्म स्तर 964 फीट है और खतरे का जल स्तर 967 फीट है। आज सुबह 8 बजे की स्थिति में सेठानी घाट का जल स्तर 936.80 फीट, तवा जलाशय का अधिकतम जल स्तर 1166 फीट है जबकि सुबह 8 बजे की स्थिति में जलस्तर 1166.00 फीट, बरगी जलाशय का अधिकतम जल स्तर 422.76 मीटर है आज सुबह की स्थिति में जलस्तर 421.50 मीटर है तथा बारना जलाशय को अधिकतम जलस्तर 348.55 मीटर है सुबह 8 बजे की स्थिति में जल स्तर 346.92 मीटर है।

Popular posts
छात्र छात्राओं ने वैक्सिंग के दो डोज लगाने का दिया संदेश
चित्र
गैरसैंण में स्थाई राजधानी की मांग को लेकर पूर्व आईएएस विनोद रतूड़ी के नेतृत्व में जनचेतना अभियान जारी, 9 नवंबर को कर्णप्रयाग में धरना प्रदर्शन
चित्र
शिव क्षेत्र फलसूंड सड़क मार्ग SH 65 पर भोमिया जी थान के पास सड़क हादसा।
चित्र
सरगुजा में फिर सजेगा खेलों का महाकुंभ - राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता 2025 की तैयारियां पूर्ण
चित्र
जिलाधिकारी ने लोनिवि और रेखीय विभागों को सड़कों को शीघ्र गड्ढा मुक्त कर फोटो सहित रिपोर्ट उपलब्ध कराने के दिए निर्देश*
चित्र