भाजपा ने सारणी मंडल के सभी 83 बूथ केंद्रों पर मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती।
भाजपा ने सारणी मंडल के सभी 83 बूथ केंद्रों पर मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती।

बैतूल/सारनी। कैलाश पाटील

भारतीय जनता पार्टी मंडल सारणी के महामंत्री किशोर बरदे, प्रकाश शिवहरे ने प्रेस नोट जारी कर बताया के जिला संघठन के निर्देश पर मंडल अध्यक्ष नागेन्द्र निगम के नेतृत्व एवं वरिष्ट भाजपा नेता पीजे शर्मा, जिला महामंत्री कमलेश सिंह, विधायक प्रतिनिधी रंजीत सिंह, सुधा चन्द्रा, पंजाबराव बारस्कर, सुनील शर्मा, नपा उपाध्यक्ष भीमबाहुदर थापा, जीपी सिंह, नपा नेता प्रतिपक्ष संजय अग्रवाल, सेवा सर्मपण अभियान के मंडल सहप्रभारी समीर मसीद, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष किशोर मोहबे के प्रेरक मार्गदशन मे सारणी नगर मंडल के सभी 83 बूथ केन्द्रो पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। जिसके लिए पूर्व से मंडल पदाधिकारियो को नगर केन्द्रो पर संयोजक बनाकर बूथ केन्द्रो पर कार्यक्रम आयोजित करने हेतु नियुक्त किया गया था। जहाँ मंडल वरिष्ट नेताओ द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन चरित्र एवं केन्द्र और राज्य सरकार की जनहितैशी योजनाओ की जानकारी आम जनमानस को दी गई।प्रेस नोट के माध्यम से भाजपा मंडल महामंत्री किशोर बरदे, प्रकाश शिवहरे ने बताया के 15 सितंबर से 7अक्टूबर तक देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस पर सेवा और समर्पण का अभियान जारी है इसी अभीयान में क्षद्धेय उपाध्याय जी का जन्म जयंती दिवस आया है प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी भाजपा के कार्यकर्ताओ द्वारा सभी बूथ केन्द्रो पर जाकर उपध्याय जी की जन्म जयंती मनाई गई।
बूथ स्थर पर किये गये कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंडल उपाध्यक्ष रेवाशंकर मगरदे, सुनील अग्रवाल, सविता डेहरिया, रविंद्र देशमुख, शिबू सिंह, कृष्णा साहू, मंडल मंत्री विनय मदने, सुनंदा पाटिल, कुबेर डोंगरे, रूपलाल बेलवंशी, आशा डेहरिया, रमेश खवसे, मंडल कोषाध्यक्ष जगदीश पवार, राजकुमार नागले, नन्हे सिंह, मीरा गावण्डे, मुकेश यादव, नरेन्द्र उघडे, राकेश सोनी, योगेश बर्डे, अजय साकरे, परमेश्वर नागले, रमेश पवार, कृष्णा साकरे, अंजनी सिंह, बाबू सिंह, सुनील पाटील, प्रवीण सोनी, विन्नी रॉय, लहराम पवार, बन्टी, हेमराज विश्वकर्मा, रामकिशोर बामने, नरेन्द्र कचाहे, राजेश पवार, संदीप बिहारे, दीलीप पीपरदे, राहूल वर्मा, सुनील पाटील एवं भाजपा के सैकडो कार्यकर्ता कार्यक्रम मे उपस्थित थे।