रिपोर्ट ललित जोशी छायाकार धर्मा चन्देल।
नैनीताल ।सरोवर नगरी नैनीताल में कुमाऊं मंडल विकास निगम के मुख्यालय के बाहर निगम के कर्मचारियों ने अपने 14 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया गया।
नियमितीकरण चतुर्थ श्रेणी से तृतीय श्रेणी में प्रमोशन वेतन विसंगति निगम के कर्मचारियों को कोरोना योद्धा घोषित करना गढ़वाल एवं कुमाऊँ मंडल विकास निगम को 50 50 करोड़ की सहायता प्रदान करना यदि 12 सितम्बर तक समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो गढ़वाल मंडल देहरादून में और कुमाऊं मंडल मुख्यालय नैनीताल में धरना प्रदर्शन करेंगे
धरना प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि कोरोना काल मे निगम में सेवाए दे रहे कर्मचारियों को 10 हजार ₹ कोरोना भत्ता दिया जाए। निगम में कार्यरत कुमाऊँ और गढ़वाल मंडल के संविदा कर्मचारियों को नियमित किया जाए। कोरोना काल मे आर्थिक संकट से जूझ रहे कुमाऊँ और गढ़वाल मंडल के निगम को आर्थिक सहायता देने के साथ खननआदि का ठेका निगम को दिया जाए। धरना प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना है अगर हमारी मांगे पूरी नहीं हुई तो निगम कर्मचारी अगली रणनीति तय कर प्रदेश भर में उग्र आंदोलन करेंगेउसके पश्चात् अपर जिला अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया।
नैनीताल मे अपर जिलाधिकारी के द्वारा वृक्ष लगाया गया। मुख्यालय में वृक्ष लगाकर आंदोलन की शुरुवात की गई जिसमे मुख्य अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी , वरिष्ठ उपाध्यक्ष कंचन चंदोला, संरक्षक दिनेश सांगुडी महासचिव गुमान सिंह, रमेश चंद्रा, मंजिल सनवाल, दिव्यांशु रावत, पीताम्बर दुमका, भगवती लोहनी, बीना कर्नाटक, रजनी बिष्ट, श्रीमती शर्मा, गंगोत्री, विक्रम शाह, भुवन कांडपाल, आदि कर्मचारी मौजूद थे।