कुमाऊं एवं गढ़वाल मंडल कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को सोंपा ज्ञापन 13 सितंबर से दी भूख हड़ताल की धमकी।
कुमाऊं एवं गढ़वाल मंडल कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को सोंपा ज्ञापन 13 सितंबर से दी भूख हड़ताल की धमकी।
रिपोर्ट ललित जोशी छायाकार धर्मा चन्देल।
 नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में  संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं एवं गढ़वाल मंडल विकास निगम के कर्मचारियों द्वारा  प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संयुक्त कर्मचारी महासंघ कंचन चंदोला के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नैनीताल आगमन पर मिला । जहां उन्होंने संयुक्त कर्मचारी महासंघ के नेतृत्व में चल रहे आंदोलन के
प्रमुख माँगो से लिखा ज्ञापन दिया जिसमें माँग की गयी निगम में कई वर्षों से कार्यरत कर्मचारियों को नियमितीकरण किया जाए चतुर्थ श्रेणी से तृतीय श्रेणी में प्रमोशन किया जाए वेतन विसंगतियां दूर की जाए निगम का एकीकरण किया जाए तथा निगम को कोरोना काल में वित्तीय हानि की पूर्ति के लिए 50 50 करोड़ रुपया दिया जाए तथा निगम को खनन आदि के पट्टे गे जाएं जिससे निगम की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके
तहत मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन प्रस्तुत किया जिसमें मुख्यमंत्री से अनुरोध किया गया कि वह समस्त कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए अविलंब कार्रवाई कर कर्मचारियों की उचित मांगों पर उन्हें पूरा किया जाए तथा अपील की गई की यदि इस शांतिपूर्ण आंदोलन के तहत मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आगामी 13 सितंबर से समस्त कुमाऊ गढ़वाल मंडल विकास निगम अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कार्य बहिष्कार भूख हड़ताल इत्यादि करने को विवश हो जाएंगे। श्री चन्दोला ने कहा कुमाऊं व गढ़वाल मंडल में जितने भी शाखा कार्य कर रहें है वह सड़को पर आने को मजबूर हो जायेगे आज यहाँ केव गार्डन के कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ हो हल्ला किया।शिष्ट मंडल ने  मुख्यमंत्री का प्रथम नैनीताल आगमन पर स्वागत कर उन्हें पुष्प गुच्छ भी अर्पित किया ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष दीपांशु रावत महामंत्री पीतांबर दुमका प्रमोद कुमार भरत पंत आदि कर्मचारी मौजूद थे।यहाँ बता दे निगम कर्मचारियों द्वारा अपनी जायज माँगो को लेकर धरना प्रदर्शन कुमाऊं व गढ़वाल में कई दिनों से किया जा रहा है।कुमाऊं मंडल के मुख्यालय सहित समस्त यूनिटों में कार्य बहिष्कार किया गया आज केव गार्डन टीआरसी सूखा ताल टीआरसी तल्लीताल सभी जगह पर कार्य बहिष्कार क्या गया संयुक्त कर्मचारी महासंघ गढ़वाल कुमाऊँ मंडल विकास निगम के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कंचन चंदोला के नेतृत्व में जिला अध्यक्ष दिव्यांशु रावत दीपू रावत संतोष बिष्ट दीपू जोशी मंजुल सवाल हिम्मत बिष्ट राजू बिष्ट भुवन नेगी भरत पंत मोहित पवन समेत कई कर्मचारी मौजूद रहे।
Popular posts
जिला पंचायत नर्मदापुरम में *मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के स्थापना दिवस* के अवसर पर आयोजित स्वैच्छिकता पर्व के अंतर्गत जिला स्तरीय संगोष्ठी का‌ आयोजन किया।
चित्र
एल एफ एस पाथाखेड़ा के 13 मेधावी छात्र लैपटॉप राशि से लाभान्वित।
चित्र
जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप तिवारी ने राजनीतिक दलों की मौजूदगी में किया ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण*
चित्र
कुंवारी कन्याएं पीपल पूजन को इस महीने में श्रेष्ठ मानती है
विकासखंड पोखरी के तहत बमोथ में संचालित जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बमोथ को भारतीय स्टेट बैंक शाखा गौचर ने दान दिये तीन सीलिंग फैन, बच्चे हुऐ खुश
चित्र