दुर्गा पूजा के उपलक्ष में चोपना 1 में विशाल डांस प्रतियोगिता 12 अक्टूबर से होगी शुरू।
दुर्गा पूजा के उपलक्ष में चोपना 1 में विशाल डांस प्रतियोगिता 12 अक्टूबर से होगी शुरू। 

विजेताओ को किया जाएगा पुरुस्कृत।

बैतूल/चोपना। कैलाश पाटील

 विजेताओ को स्कूटी, एलईडी, फ्रिज एवं अन्य अनेक पुरस्कार दिए जाएंगे। मंगलवार को चोपना 3 के कालीमंदिर के खुले प्रांगण में ऑडिशन के द्वारा कई प्रतियोगियो का चयन किया गया। नमामि घोषराय ने ऑडिशन को संचालित किया। पूजा समिति के निर्णायक के रूप में जयंती मंडल, रूपा मण्डल, मोनिका बागची, शिवानी मण्डल, रौशनी बिश्वास, सोनम शील, शीतल मण्डल आदि ने डांसरों का चयन किया। इस अवसर पर अभिषेक सिकदार, स्वप्न मण्डल, मनीष, नीलकमल, सुकान्त आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। पूजा समिति के अध्यक्ष वासुदेव दास ने बताया कि इस बार पूजा की पूरी जिम्मेदारी गांव के मातृशक्ति के ऊपर है।18 अक्टूबर को डांस प्रतियोगिता का फाइनल होगा। कोई भी डांसर प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 9111798862 पर सम्पर्क कर सकते है।