चरखी दादरी- शहर में भारतीय जनता पार्टी के कार्य कर्ताओं द्वारा शहीदों के सम्मान में तिरंगा यात्रा बड़ी धूमधाम से निकाली गई। तिरंगा यात्रा दादरी के बलिदान स्टेडियम से प्रारंभ होकर शहर के लाला लाजपतराय चौक, अम्बेडकर चौक, परशुराम चौक से होते हुए रोजगार्डन में सम्पन्न हुई। तिरंगा यात्रा में हरियाणा राज्य के कैबिनेट मंत्री डाॅ बनवारीलाल मुख्य अतिथि पहुंचे। भारतीय जनता पार्टी चरखी दादरी जिला अध्यक्ष सतेन्द्र परमार, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेश काकरान समेत सभी पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस तिरंगा यात्रा की संयोजक बबीता फौगाट जी रही। इस अवसर पर संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री डाॅ बनवारीलाल ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा शहीदों के सम्मान में पूरे हरियाणा प्रदेश में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है जिसके तहत दादरी शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई । तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य हमारे देश को आजाद कराने वाले हमारे देश के शहीदों को याद करना है जिन्होंने अपनी जान की बाजी लगाकर देश को आजाद करवाया। जिला अध्यक्ष सतेन्द्र परमार ने बताया कि हमारा देश 15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ जिसमें अनेक लोगों ने अपने प्राणों की आहुति दी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरे प्रदेश में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है जो बड़े गर्व की बात है। कार्यक्रम संयोजक बबीता फौगाट ने बताया कि हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है जिसका सभी वर्ग के लोगों को समान रूप से फायदा मिल रहा है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से उन अमर शहीदों को याद किया जा रहा है जिनकी बदौलत देश आजाद हुआ।बबीता फौगाट ने तिरंगा यात्रा में पहुंचे सभी लोगों का धन्यवाद किया। तिरंगा यात्रा में जिला प्रभारी कमल यादव, संगठन महामंत्री रविन्द्र राजू , भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह मांढी, डाक्टर किरण कल-कल, डाक्टर राजेश शर्मा,मनु धनखड़,पूर्व जिला अध्यक्ष रामकिशन शर्मा, ओमबीर महाराणा,तेजपाल चौहान, आदि मौजूद रहे।
उमेश सतसाहेब की रिपोर्ट चरखी दादरी हरियाणा