गुनौर - मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी पन्ना के निर्देशानुसार ब्लाक कांग्रेस कमेटी गुनौर के अध्यक्ष जय नरेश द्विवेदी की अध्यक्षता में स्थानीय ग्राम पंचायत भवन गुनौर में आधुनिक भारत के निर्माण में, सूचना क्रान्ति के जनक , पंचायतीराज के प्रेणेता, भारत रत्न , पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की 77 वी जयंती सदभावना दिवस के रूप में स्मरण सभा का आयोजन किया गया तथा आधुनिक भारत के निर्माण में किये गये कार्यो को स्मरण कर जयंती मनाई गई एवं छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया गया इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष गुनौर जय नरेश द्विवेदी ,बरिष्ठ कांग्रेसी कल्याण सिंह जी,राजू जैन ,श्री कांन्त तिवारी, राम जी दुबे, बिनोद बिलौहा ,केशरी अहिरवार, अंगद प्रजापती , राममिलन चौधरी ,लखन चौधरी, दिब्यान्शु दाहिया ,अठ ईया चौधरी, रज्जू लाल चौधरी , अच्छेलाल कोरी सहित कांग्रेस जन उपस्थित रहे
ब्लाक कांग्रेस गुनौर ने मनाई राजीव गांधी जी की जयंती