9 अगस्त 2021, सोमवार
अंबाला छावनी (जयबीर राणा थंबड़) छावनी के जीतू मर्र्डर केस में मुख्य आरोपी अंबाला छावनी निवासी सौरभ उर्फ माऊ व अर्जुन उर्फ अज्जू को पंचकूला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जल्द ही इन दोनो आरोपियों को अंबाला पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर अंबाला लाएगी और इनसे जीतू मर्डर केस के बारे में जानकारी जुटायेगी।
हालांकि पुलिस इस केस में कई आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी हैै, लेकिन अब तक मुख्य आरोपी गिरफ्त से बाहर थे। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर्ई दिनो से प्रयासरत थे। पंचकूला पुलिस द्वारा इन दोनो आरोपियो की गिरफ्तारी से पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, क्योंकि ये दोनो बंबीहा गु्रप से जुड़े हुए गैंगस्टर हैं। इन्हे पंचकूला की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। इन दोनो पर जीतू के मर्डर के बाद 302 का केस दर्ज हुआ था और इनकी तलाश चल रही थी। इन दोनो को क्राइम ब्रांच टीम ने पिंजौर से गिरफ्तार किया था। काबिलेजिक्र है कि ये दोनों गैंगस्टर पहले लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लिए काम करते थे, लेकिन अब ये दोनों गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंगस्टर का ग्रुप छोड़कर विदेश में बैठे दलजीत उर्फ बाबू के कहने पर भूपेंद्र उर्फ भुप्पी राणा व देवेंद्र बिम्भाहा गैंग के लिए काम करते हैं। और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गों पर हमले की फिराक में थे। क्राइम ब्रांच ने दोनों शार्प शूटरों को अदालत में पेश किया, जहां से कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में अंबाला जेल भेज दिया है।
क्राइम ब्रांच सेक्टर 26 इंचार्ज अमन कुमार के नेतृत्व में टीम में उप निरीक्षक अनंतराम, सहायक उप निरीक्षक भीम सिंह, मुख्य सिपाही अनिल कुमार, मुख्य सिपाही प्रदीप कुमार, मुख्य सिपाही सिद्धार्थ, मुख्य सिपाही अशोक और मुख्य सिपाही गोपाल ने इन दो शार्प शूटरों को गिरफ्तार किया था। इनके कब्जे से एक अवैध पिस्टल और 2 जिंदा राउंड बरामद किया गया है।