होशंगाबाद की लक्ष्मी बाई के पक्के आवास का सपना होगा साकार "कहानी सच्ची है" |
- |
होशंगाबाद | 28 |
लक्ष्मीबाई बताती है कि उनके 5 सदस्य का परिवार कच्चे मकान में रहता है। कच्चा मकान होने की वजह से बारिश में छत चुने की समस्या का सामना करने के साथ ही जहरीले कीड़े ,सांप आदि के घर घुसने का डर भी हमेशा सताता है। हमेशा से मेरा यह सपना था कि स्वयं का पक्का घर बनाकर अपने बच्चों की अच्छे से परवरिश कर सकों। लेकिन माली हालत ठीक नहीं होने के कारण अपना मनचाहा घर नहीं बना सकी। लक्ष्मीबाई प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद देते हुए कहती हैं कि प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से मिली सहायता राशि से वे अब अपने पक्का घर बनाने के सपने को पूरा कर पाएंगी। योजना से मिली एक लाख की प्रथम किश्त से वो और उनका परिवार बहुत खुश है। |