ग्रामीण मंडल सारनी कार्यसमिति की बैठक की तैयारियां पूरी
ग्रामीण मंडल सारनी कार्यसमिति की बैठक की तैयारियां पूरी

बैतूल/सारनी। कैलाश पाटील 

आगामी 14 अगस्त को भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल सारणी में मंडल पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष ,ग्राम केंद्र के पालक संयोजक, सरपंच जनपद एवं भारतीय जनता पार्टी के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की जो कार्यसमिति होने वाली है उसकी तैयारी हेतु आज ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मोहन मोरे, ग्रामीण मंडल के प्रभारी सुधा चंद्रा जनपद उपाध्यक्ष घोड़ाडोंगरी मिश्रीलाल परते के नेतृत्व में तैयारी हेतु एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में मंडल अध्यक्ष मोहन मोरे ने सभी कार्यकर्ताओं का कार्यक्षेत्र का विभाजन करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को कार्य वितरित किया एवं सभी कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि 14 तारीख को सभी ग्रामों से भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता मंडल में होने वाले इस कार्यसमिति  की बैठक में सलैया गीता मंदिर पर आवश्यक रूप से लेकरआए हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, भाजपा के जिला अध्यक्ष आदित्य बापला शुक्ला के नेतृत्व में सारणी ग्रामीण मंडल में यह बैठक कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण हेतु कार्य समिति के कार्यशाला का आयोजन 14 अगस्त को किया गया है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से   मंडल महामंत्री फूलचंद यादव मंडल, उपाध्यक्ष दीपक पटेल, मंडल कोषाध्यक्ष राकेश वर्मा, राकेश साहू, परशु मर्सकोले, शिवराम बैठे, जसवंत वरकडे, ललित यादव, रुपेश लोटिया, रूपेश वर्मा, संतलाल यादव सहित सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Popular posts
छात्र छात्राओं ने वैक्सिंग के दो डोज लगाने का दिया संदेश
चित्र
गैरसैंण में स्थाई राजधानी की मांग को लेकर पूर्व आईएएस विनोद रतूड़ी के नेतृत्व में जनचेतना अभियान जारी, 9 नवंबर को कर्णप्रयाग में धरना प्रदर्शन
चित्र
शिव क्षेत्र फलसूंड सड़क मार्ग SH 65 पर भोमिया जी थान के पास सड़क हादसा।
चित्र
सरगुजा में फिर सजेगा खेलों का महाकुंभ - राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता 2025 की तैयारियां पूर्ण
चित्र
जिलाधिकारी ने लोनिवि और रेखीय विभागों को सड़कों को शीघ्र गड्ढा मुक्त कर फोटो सहित रिपोर्ट उपलब्ध कराने के दिए निर्देश*
चित्र