कौशांबी की खबर
उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार शक्ति मिशन के बारे में जागरूक करने हेतु चलाये जा रहें ग्राम पंचायत अभियान के अंतर्गत कौशाम्बी जिले के मंझनपुर विकास खण्ड के ग्राम पंचायत अम्बावा पश्चिम में प्रधानपति ऐश अहमद उर्फ पप्पू समदा द्वारा प्राथमिक विद्यालय में मिशन शक्ति जागरूकता अभियान का कार्यक्रम किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक राधेश्याम विश्वकर्मा ने उपस्थित ग्रामीण महिलाओं व बालिकाओं को मिशन शक्ति के बारे में जानकारी दिया। और कहा कि कोई भी व्यक्ति महिलाओं छात्राओं बेटियों को छेड़ता है या उनसे कोई भी बदसलूकी करता है। बिल्कुल भी नही डरना हैं। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दें। पुलिस उस पर त्वरित एक्शन लेगी। प्रधानपति ऐश अहमद ने भी लोगों को मिशन शक्ति के बारे में जागरूक किया। और कहा कि बेटियां किसी से कम नही हैं। ये भी देश का भविष्य हैं। इस दरम्यान ग्राम प्रधान सफीका बेगम, मंझनपुर कोतवाल मनीष पांडेय, आदि महिलाएं बालिकायें व ग्राम वासी मौजूद रहें।
यूपी स्टेट से मिडिया प्रभारी पवन मिश्रा की रिपोर्ट