रसोई गैस की बढ़ती महंगाई को लेकर। कांग्रेस ने फूका भाजपा सरकार का पुतला।
रसोई गैस की बढ़ती महंगाई को लेकर। कांग्रेस ने फूका भाजपा सरकार का पुतला।
रिपोर्ट ललित जोशी छायाकार धर्मा चन्देल।
नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में कांग्रेस युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने मल्लीताल पंत पार्क में रसोई गैस के मूल्यों में निरंतर वृद्धि के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए भाजपा सरकार का पुतला फूंका। पूर्व विधायक प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता आर्य ने कहा भाजपा शासनकाल में गैस के मूल्यों में निरंतर वृद्धि करते हुए 25 रूपये की बढ़ोतरी कर आमजन की जेब पर डांका डाला जा रहा है। सूबे के मुख्यमंत्री हवा हवाई घोषणाएं कर प्रदेश की जनता को गुमराह कर रहे। जबकि धरातल पर जनहित में कोई काम नही हुए है। भाजपा सरकार की डबल इंजन सरकार ने राज्य में मुख्यमंत्री बदलने के सिवा जनता के हित मे कोई काम नही किए। बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी ने आमजन की कमर तोड़कर रख दी है,जिसका जवाब जनता आगामी चुनावों में भाजपा को देगी। उन्होंने कहा 2022 में कांग्रेस मंहगाई बेरोजगारी जैसे आमजन के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाकर भाजपा की कथनी और करनी में फर्क बताने का काम करेगी।इस दौरान अनुपम कबड़वाल, कैलाश अधिकारी, रईश भाई, त्रिभुवन फर्त्याल, हेम आर्य, राजेंद्र व्यास समेत दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।