भाजपा नगर मंडल कार्यसमिति की बैठक हुई संपन्न
होशंगाबाद। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल होशंगाबाद कार्यसमिति की बैठक रविवार को भाजपा जिला कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक की शुरूआत पार्टी के पितृपुरूष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर माल्यार्पण किया गया।
बैठक को होशंगाबाद विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सत्ता के लिए काम नही करती, राष्ट्र के लिए काम करती है। भाजपा का कार्यकर्ता त्याग, तपस्या और बलिदान के तप में तपकर बनता है। भारत को गौरवशाली राष्ट्र बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगे हुए है यहीं हमारा लक्ष्य हैं। श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सहित देश के अन्य दल परिवारवाद की परिपाटी है जबकि भाजपा राष्ट्रवादी विचारधारा पर चलने वाली पार्टी है।
भाजपा मण्डल अध्यक्ष सागर शिवहरे ने बताया कि बैठक के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया ने कहा कि भाजपा किसी जाति, धर्म से चलने वाली पार्टी नही है यह सर्वस्पृशी पार्टी है। भाजपा के कार्यकर्ता दुलर्भ है। वह निरंतर पार्टी के कार्यो को आगे बढ़ाने का कार्य करते हैं। बैठक में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के पूर्व सदस्य पीयूष शर्मा ने कहा कि हमारी पार्टी विचारधारा एवं कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। बैठकों के माध्यम से ही कार्यकर्ता का निर्माण होता है।
मण्डल में कोरोना काल में दिवंगत हुए कार्यकर्ता एवं विचार परिवार के सदस्यों के प्रति शोक प्रस्ताव का वाचन भाजपा महामंत्री पूनम मेषकर द्वारा किया गया।
बैठक के द्वितीय सत्र को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक गिरिजाशंकर शर्मा ने कहा कि इस कठिन समय में सरकार के साथ हमारे कार्यकर्ताओं ने भी कंधे से कंधा मिलाकर कार्य किया जब देश कोरोना की महामारी से जूझ रहा था तब हमारे नेता और कार्यकर्ता सेवा कार्य में लगे थे। सेवा ही संगठन-2 के वृत्त का वाचन मंडल उपाध्यक्ष अर्पित मालवीय द्वारा रखा गया। भाजपा जिलाध्यक्ष माधवदास अग्रवाल ने संगठन के आगामी कार्यक्रम एवं वृत्त पर कार्यकर्ताओं से चर्चा की।
तृतीय सत्र में जिला कोषाध्यक्ष एवं बैठक प्रभारी लोकेश तिवारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रवादी विचारधारा को लेकर हमारी पार्टी आगे बढ़ी थी उस विचारधारा को धरातल पर लाने का कार्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया है। धारा 370, 35ए, नागरिकता संशोधन बिल, तीन तलाक, राम मंदिर जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लेकर कार्यकर्ताओं को गौरान्वित करने का कार्य किया है। बैठक के बाद वंदे मातरम का सामूहिक गान किया गया।
बैठक का संचालन महामंत्री अनुराग तिवारी द्वारा किया गया एवं सभी का आभार नगर मंत्री मनीष परदेशी ने व्यक्त किया। संगठन गीत पूजा मालवीय द्वारा लिया गया। बैठक में जिला महामंत्री प्रसन्ना हर्णे, जिला उपाध्यक्ष सुनील राठौर, राजेश तिवारी, संभागीय कार्यालय सहमंत्री मनोहर बडानी, जिला कार्यालय मंत्री प्रशांत दीक्षित, सहमंत्री कार्यालय मंत्री चरणजीत सिंह, मीडिया प्रभारी अमित महाला, आईटी सेल सहप्रभारी स्मारिका पटेल मंचासीन थे। इस अवसर पर मंडल कार्यसमिति के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।