सरोवर नगरी के साथ ही पूरे देश विदेश में एक साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व ।

 


सरोवर नगरी के साथ ही पूरे देश विदेश में एक साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व । 



रिपोर्ट ललित जोशी छायाकार धर्मा चन्देल।

नैनीताल । सरोवर नगरी नैनीताल में व  पूरे देश के साथ विदेशों में भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को  बड़ी धूमधाम के साथ  मनाया जा रहा है।यह पर्व हिंदू धर्म के अनुयायियों में बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान रखता है। वैसे तो हर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का व्रत महत्वपूर्ण होता है,परंतु इस बार जन्माष्टमी पर 101 साल बाद महा संयोग एवं 27 साल बाद जयंती योग बन रहा है, ऐसे में इस बार की जन्माष्टमी और अधिक महत्वपूर्ण हो गयी है।धार्मिक मान्यता है कि ऐसे संयोगों में भगवान कृष्ण की विधि- विधान पूर्वक पूजा करने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है। उनकी कृपा से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। 


सरोवर नगरी  नैनीताल  में नैना देवी मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई।

सभी लोगों ने भगवान  राधा कृष्ण मंदिर में दर्शन किये। चारों ओर भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम मची हुई है।इधर   तल्लीताल, मल्लीताल व हर वर्ष की भांति भी इस वर्ष भी नव सांस्कृतिक सत्संग समिति राम लीला मंच पर भगवान कृष्ण की जन्माष्टमी बड़ी धूमधाम के साथ मनायी जा रही।  यहाँ बता दे दोपहर से ही समिति के सदस्यों  द्वारा भगवान कृष्ण के डोले को सजाया व सँवारा गया । कृष्ण भगवान की पूजा अर्चना कर समिति के सदस्यों द्वारा भजनों से सारा सरोवर नगरी को गुंजायमान कर दिया। यहाँ यह भी बता दे इस बार पूरे देश मे भगवान कृष्ण जन्माष्टमी एक साथ मनायी जा रही है।

Popular posts
जिला पंचायत नर्मदापुरम में *मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के स्थापना दिवस* के अवसर पर आयोजित स्वैच्छिकता पर्व के अंतर्गत जिला स्तरीय संगोष्ठी का‌ आयोजन किया।
चित्र
एल एफ एस पाथाखेड़ा के 13 मेधावी छात्र लैपटॉप राशि से लाभान्वित।
चित्र
जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप तिवारी ने राजनीतिक दलों की मौजूदगी में किया ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण*
चित्र
कुंवारी कन्याएं पीपल पूजन को इस महीने में श्रेष्ठ मानती है
विकासखंड पोखरी के तहत बमोथ में संचालित जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बमोथ को भारतीय स्टेट बैंक शाखा गौचर ने दान दिये तीन सीलिंग फैन, बच्चे हुऐ खुश
चित्र