सागर मध्यप्रदेश का पहला जिला बन गया है
सागर मध्यप्रदेश का पहला जिला बन गया है। जहां पर्ल्स ग्रुप के चेयरमैन निर्मल सिंह भंगू के खिलाफ़ अपराध क्रमांक 987 पर FIR दर्ज हो चुकी है, जो मध्यप्रदेश के पर्ल्स निवेशकों के लिए सागर से बहुत बड़ी सफलता है... इसके बाद PACL के सभी डायरेक्टर्स को भी इसी अपराध क्रमांक में समाहित कर उन पर भी FIR दर्ज  करने की प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई है, जिसके लिए आज हमें संबंधित थाने पर बुलाया गया, वहां थाना प्रभारी महोदय के साथ लगभग 1 घण्टा 45 मिनट चर्चा हुई।  इसके पहले भी हम लगभग 10 महीनों से लगातार संबंधित थाने के सम्पर्क में थे और चाही गई जानकारियां उपलब्ध करा रहे थे, जिस संबंध में सागर जिले की बैठकों में आने वाले संघर्षशील साथियों को हमने बताया भी था।
       इसके अतिरिक्त, आपको यह भी बताना चाहेंगे कि हमारे द्वारा सागर में मौजूद पर्ल्स कम्पनी की जमीनों का जो विवरण थाना प्रभारी महोदय को उपलब्ध कराया था, उनमें से 29 सम्पत्तियों को चिन्हित कर श्रीमान कलेक्टर महोदय, सागर द्वारा पृथक से कुर्की आदेश जारी कर दिया है अर्थात् अब ये सम्पत्तियां भू-माफियाओं से सुरक्षित रहेंगी और निवेशकों के भुगतान में सहायक होंगी।
      PACL के डायरेक्टर्स को रिमांड हेतु सागर भी लाया जा सकता है । ऐसी जानकारी भी थाने से दी गई है।
 उक्तानुसार दोनों कार्यवाही सागर सहित मध्यप्रदेश के लिए बहुत बड़ी सफलता है, जो एक नई उम्मीद को प्रकाश देती है।