प्रदेश स्तरीय राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान कार्यशाला में जिले से शामिल हुए शैलेन्द्र दीक्षित, प्रीति शुक्ला, अभिषेक तिवारी, वरिष्ठ नेतृत्व का मिला मार्गदर्शनजिला स्तर पर भी आयोजित होगी कार्यशाला
प्रदेश स्तरीय राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान कार्यशाला में जिले से शामिल हुए शैलेन्द्र दीक्षित, प्रीति शुक्ला, अभिषेक तिवारी, वरिष्ठ नेतृत्व का मिला मार्गदर्शन
जिला स्तर पर भी आयोजित होगी कार्यशाला

होशंगाबाद। कोरोना जैसी महामारी का सामना  भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से लेकर बूथ तक के कार्यकर्ताओं ने तत्परता से सेवा कार्य करते हुये किया है। तीसरी लहर का सामना करने के लिये भी भाजपा पहले से ज़्यादा तैयार है।  शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान के अंतर्गत देश भर में हर गाँव और मोहल्ले के प्रत्येक बूथ पर भाजपा कार्यकर्ता स्वास्थ्य स्वयंसेवक के रुप तैयार हो रहें हैं। 8 अगस्त को भाजपा प्रदेश कार्यालय भोपाल में "राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान" के शुभारंभ कार्यक्रम के साथ बैठक एवं प्रशिक्षण सत्र का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश के सभी जिलों से अभियान के जिला प्रभारियों में हिस्सा लिया।  होशंगाबाद से जिला महामंत्री प्रीति शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष शैलेन्द्र दीक्षित, जिला आईटी प्रभारी अभिषेक तिवारी सम्मिलित हुये। कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी श्री तरुण चुघ, माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत, प्रदेश महामंत्री एवं कार्यक्रम के प्रदेश प्रभारी श्री शरदेन्दु तिवारी, प्रदेश आइटी संयोजक श्री शिवराज डाबी सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। शीघ्र ही जिलास्तर पर मण्डल टोली का प्रशिक्षण एवं मण्डलों पर बूथ स्तर के स्वयंसेवकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होंगे।