रामानुजगंज में राजनीतिक : विधायक निवास घेरने पहुंचे ABVP कार्यकर्ता, पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हुई जमकर झुमाझटकी।
बलरामपुर रामानुजगंज में राजनीतिक : विधायक निवास घेरने पहुंचे ABVP कार्यकर्ता, पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हुई जमकर झुमाझटकी।


प्रदेश के चर्चित विधायक बृहस्पति सिंह एक बार फिर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं विधायक  पत्रकार वार्ता के दौरान सरगुजा के आदिवासियों को अनपढ़ गंवार और अंगुठा छाप बताए जाने को लेकर  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने विधायक बृहस्पति सिंह के निवास घेरने का आह्वान किया था, आज दोपहर बड़ी संख्या में ABVP कार्यकर्ता पहुंचे पुलिस ने इन्हें रोकने पर्याप्त व्यवस्था कि थी वाटर कैनन लगाया गया था लरंगसाय चौक के पास विधायक के घर को घेरने आगे बढ़ रहे थे मौके पर मौजूद पुलिस 

तनाव कि स्थिति हो गई थी निर्मित।

भारी संख्या में मौजूद पुलिस बल ने ABVP कार्यकर्ताओं और छात्रों को रोकने का प्रयास किया कार्यकर्ता आगे बढ़ने कि कोशिश कर रहे थे जिसके बाद पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी।



विधायक के विरोध में लगाए नारे।

अभाविप कार्यकर्ताओं ने लरंगसाय चौक पर विधायक बृहस्पति सिंह के विरोध में जमकर नारेबाजी भी की अभाविप कार्यकर्ताओं ने विधायक को पुलिस को आगे करने का आरोप भी लगाया पुलिस ने इन्हें रोकने के लिए पर्याप्त इंतजाम भी किया था साथ ही भारी संख्या में पुलिस बल तैनात थी।

ABVP कार्यकर्ताओं को पुलिस बस में बैठाकर थाने ले गए जहां समझाइश देकर उन्हें छोड़ दिया गया।

*संदीप कुशवाहा की रिपोर्ट*