होशंगाबाद: *स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ अमृत महोत्सव के अवसर पर क्षेत्रीय सांसद श्री उदय प्रताप सिंह ने विधानसभा पिपरिया के शासकीय उच्च. माध्य. मटकुली में ध्वजारोहण किया। माननीय मुख्यमंत्री महोदय के संदेश वाचन उपरांत उपस्थित क्षेत्रीय गणमान्य जनों को संबोधित कर स्वतंत्रता दिवस अमृत महोत्सव की हार्दिक शुभमंगलकामनाएँ प्रेषित की साथ ही शाला परिसर में वृक्षारोपण भी किया।
उक्त अवसर पर माननीय स्थानीय विधायक ठाकुर दास नागवंशी , वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी संपत मूँदणा, नवनीत नागपाल, राजीव जायसवाल, गिरधर मल्ल, सुरेन्द रघुवंशी, अनिल अग्रवाल अरविंद राय, दिलीप पटेल, कमलधूत, खूबचन्द रघुवंशी, मंडल अध्यक्ष खापरखेड़ा राजा भैया पटेल, अनिल साहू, कमल किशोर, तीरथ मल्ल, संजय दुबे, सतीश राय , गोपाल प्रसाद, भगवान दास साहू, संजय राय, जमना प्रसाद, बद्री प्रसाद, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती ललिता पुरविया, जनपद अध्यक्ष श्रीमती अर्चना साहू, जनपद सदस्या श्रीमती नेहा धूर्बे सहित sdm महोदय, sdop महोदय, sdo वन विभाग, तहसीलदार महोदय पिपरिया, ceo महोदय जनपद पंचायत पिपरिया व विकासखण्ड अधिकारी एवम शिक्षा विभाग के शिक्षक/कर्मचारी व क्षेत्रीय गणमान्य जन प्रमुख रूप से उपस्थित रहे..!
होशंगाबाद: राजेंद्र गोस्वामी की रिपोर्ट