कौशांबी की खबरें
*उप मुख्यमंत्री ने तीन रेलबे ओवरब्रिज यमुना नदी में एक पुल सहित विभिन्न परियोनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
*डिप्टी सीएम ने कहा प्रदेश सरकार के 52 महीने एवं केन्द्र सरकार के 07 साल के कार्यकाल में अनेक विकास के कार्यों एवं जन कल्याणकारी योजनाओं से आमजन के जीवन में आई खुशहाली
*कौशाम्बी*प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने बृहस्पतिवार को सैयद सरांवा में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज-कानपुर रेल सेक्शन के किमी0 846/30-25 रेलवे स्टेशन के निकट आयोजित कार्यक्रम में सम्पार संख्या-7सी0 पर 02 लेन उपरिगामी सेतु के निर्माण का शिलान्यास किया। इस सेतु के निर्माण की लागत धनराशि रू0-6028.40 लाख स्वीकृत है तथा इस रेल उपरिगामी सेतु की कुल लम्बाई 810.62 किमी0 है। यह परियोजना मार्च 2021 तक पूर्ण किया जाना लक्षित है।
इसके साथ ही उप मुख्यमंत्री ने विधानसभा चायल के लोक निर्माण विभाग की 107.735 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाली 80 परियोजनाओं का बटन दबाकर शिलान्यास/लोकार्पण किया, जिसमें 35 परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया एवं 45 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। शिलान्यास एवं लोकार्पण होने वाली कुल परियोजनाओं की लम्बाई 93.664 किमी0 है।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उन्हें विधायक चायल संजय गुप्ता द्वारा यमुना नदी पर सेतु बनाने के साथ ही विभिन्न सड़कों के निर्माण के लिए जो प्रस्ताव सूची प्राप्त हुई हैं, सेतु एवं सड़कों के निर्माण के लिए अधिकारियों को शीघ्र ही आगणन बनाकर कार्य प्रारम्भ करने के निर्देश दिये जायेंगे।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि 52 माह के कार्यकाल में प्रदेश सरकार ने बहुत ही विकास के कार्य कौशाम्बी एवं प्रदेश में किये हैं। उन्होने कहा कि भ्रष्टाचार किसी भी स्तर पर नहीं होने दिया जायेगा, जो भी कमियां अभी रह गयी है उनको ठीक करने का प्रयास निरन्तर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने कोविड काल में 80 करोड़ लोगो को निःशुल्क राशन देने का कार्य किया जा रहा है, ताकि कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे। उन्होने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ किसानों को मिल रहा है। आयुष्मान भारत योजना के तहत पॉच लाख तक के इलाज की मुफ्त सुविधा दी जा रही है, इस योजना में जो भी लोग छूटे है सभी पात्र लोगों को इस योजना का लाभ दिलाया जायेगा। उन्होने कहा कि उज्ज्वला योजना के तहत निःशुल्क गैस कनेक्शन एवं प्रदेश में बिजली की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार ने गरीबों के कल्याण के लिए एवं समुचित विकास के लिए अनेक कार्य किये और निरन्तर किया जा रहा है। उन्होने कहा कि अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार के 52 महीने एवं केन्द्र सरकार के 07 साल के कार्यकाल में अनेक विकास के कार्यों एवं जन कल्याणकारी योजनाओं से आमजन के जीवन में खुशहाली आयी है।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं कौशाम्बी का बेटा हूॅ और बेटा ही रहूॅगा। उन्होंने कहा कि जनपद के तीनों विधान सभाओं में अनेक विकास कार्य किये गये हैं और अनेक विकास कार्य किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि महिला घाट के पुल निर्माण का कार्य बहुत दिनों से रूका हुआ था, जिसे पुनः प्रारम्भ कराया गया है और शीघ्र ही पूर्ण कर लिया जायेगा।
तत्पश्चात उप मुख्यमंत्री ने थाना-चक गुलाम आलम कछार गढ़वा-ताड़ी मुस्तकिल चित्रकूट मार्ग को जोड़ने हेतु यमुना नदी पर सेतु के निर्माण का शिलान्यास किया। इस परियोजना की स्वीकृति लागत रू0 11697.29 लाख है। इस सेतु के निर्माण हो जाने से यहां की लगभग 02 लाख जनसंख्या लाभान्वित होगी, जो लगभग 27 किमी0 की दूरी कम होकर जनपद चित्रकूट को रामबनगमन मार्ग से सीधे जोड़ेगा। इस परियोजना को माह मार्च 2024 तक पूर्ण किया जाना लक्षित है।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कौशाम्बी पर्यटन का प्रमुख केन्द्र है। यहां देश एवं विदेश से लोग आते हैं।
उन्हेने कहा कि जनपद में बौद्ध विहार बनाने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होने कहा कि लोगों को रोजगार मिले इसके लिए भी अनेक कार्य किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कैबिनेट द्वारा कौशाम्बी पर्यटन स्थल को जनपद प्रयागराज मुख्यालय वॉया एयरपोर्ट से 04 लेन से जोड़ने का कार्य (लम्बाई 42.06किमी0) की अनुमोदित लागत 80893.85 लाख रूपये के व्यय के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी गयी है। इसके साथ ही उप मुख्यमंत्री ने मंझनपुर विधानसभा के लोक निर्माण विभाग की 147.473 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाली 21 परियोजनाओं का बटन दबाकर शिलान्यास/लोकार्पण किया, जिसमें से 11 परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया एवं 10 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। शिलान्यास एवं लोकार्पण होने वाली कुल परियोजनाओं की लम्बाई 50.866 किमी0 है।
तत्पश्चात उप मुख्यमंत्री ने सूजातपुर में आयोजित कार्यक्रम में सूजातपुर रेलवे स्टेशन के निकट आयोजित कार्यक्रम में सुजातपुर रेलवे स्टेशन के निकट रेलवे सम्पार संख्या-15सी0 पर 02 लेन रेल उपरिगामी सेतु के निर्माण का शिलान्यास किया जिसकी स्वीकृति लागत 5705.62 लाख रूपये है। इस परियोजना को माह दिसम्बर 2022 तक पूर्ण किया जाना लक्षित है। इस सेतु के बन जाने से सेतु का उपयोग मंझनपुर रोड एवं जी0टी0 रोड के आवागमन हेतु किया जायेगा एवं अत्याधिक जाम की समस्या का निदान हो जायेगा तथा रेलवे का संचालन भी सुचारू रूप से सम्पादित हो सकेगा।
उप मुख्यमंत्री ने उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज-कानपुर सेक्शन के किमी0 890/13-15 (अथसराय) के रेलवे सम्पार संख्या 32सी पर 02 लेन रेल उपरिगामी सेतु के निर्माण का शिलान्यास किया जिसकी स्वीकृति लागत रू0 3912.11 लाख है। इस परियोजना को माह मार्च 2023 तक पूर्ण किया जाना लक्षित है। इसी तरह से उप मुख्यमंत्री ने विधानसभा सिराथू की लोक निर्माण विभाग की कुल 30 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं 38 परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
कार्यक्रमों के दौरान चायल विधायक संजय गुप्ता विधायक मंझनपुर लाल बहादुर विधायक सिराथू शीतला प्रसाद उर्फ पप्पू पटेल भाजपा जिलाध्यक्षा श्रीमती अनीता त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्षता कल्पना सोनकर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पुष्पा देवी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं जिलाधिकारी सुजीत कुमार व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे
*कौशाम्बी का बेटा हूॅ और बेटा ही रहूॅगा
*कौशाम्बी*डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मैं कौशांबी का बेटा हूं और बेटा ही रहूंगा आपके बीच आने के बाद मैं गर्व महसूस करता हूं और जब लखनऊ में रहूंगा तब मैं डिप्टी सीएम हूं कौशांबी का मै बेटा हूं
*महिला घाट पुल का शुरू होगा निर्माण
*कौशाम्बी* डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि महिला घाट के पुल निर्माण का कार्य बहुत दिनों से रूका हुआ था, जिसे पुनः प्रारम्भ कराया गया है और शीघ्र ही पूर्ण कर लिया जायेगा
*बौद्ध विहार बनाने की कार्रवाई की जा रही है
*कौशाम्बी उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जल्द ही बौद्ध बिहार बनाने की कार्यवाही की जा रही है
*डिप्टी सीएम के चहेते विधायकों में है संजय गुप्ता
*कौशांबी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के कार्यक्रम के दौरान उनके चहेते विधायकों में संजय गुप्ता कुमार रहे हैं डिप्टी सीएम के प्रत्येक कार्य में चायल विधायक संजय गुप्ता उनके साथ साथ नजदीक खड़े दिखाई पड़े हैं
*फोन पर जिले वासियों का जाना हाल
*कौशांबी* विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास करने कौशांबी की धरती पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य कौशांबी आए थे और इस दौरान उन्होंने जिले के अपने तमाम परिचितों को फोन करके उनका हाल जाना है डिप्टी सीएम ने जिले के तमाम लोगों का हाल-चाल पूछ कर उनका दिल जीतने का प्रयास किया है
एसीपी न्यूज चैनल आल यूपी स्टेट से मिडिया प्रभारी पवन मिश्रा की रिपोर्ट