भाजपा आरी मण्डल की कार्यकारिणी घोषित

भाजपा आरी मण्डल की कार्यकारिणी घोषित


होशंगाबाद। भारतीय जनता पार्टी के संभागीय संगठन मंत्री श्री शैलेन्द्र बरूआ, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री माधवदास अग्रवाल, सांसद श्री राव उदयप्रताप सिंह, विधायक श्री विजयपाल सिंह एवं मण्डल के वरिष्ठजनों की सहमति से मंडल अध्यक्ष विपिन यादव ने कार्यकारिणी घोषित की है जिसमें छह मण्डल उपाध्यक्ष, दो मंडल महामंत्री, छह मंडल मंत्री, एक कोषाध्यक्ष, एक कार्यालय मंत्री, एक मीडिया प्रभारी, एक आईटी सेल व एक आईटी सेल सह प्रभारी सहित कार्यसमिति सदस्यों की घोषणा की है।
कार्यकारिणी में मंडल उपाध्यक्ष पद पर प्रमोद कीर गुराडिया मोती, दीपक तिवारी सांगाखेड़ा कला, देवेन्द्र तोमर पनवासा, हरिनारायण यादव भानपुर, श्रीमती सुनीता सैनी सांगाखेड़ा कला, श्रीमती अनसुईया उइके जावली, मंडल महामंत्री विकास साहू सांगाखेड़ा कला, मोहन गोलिया गोरा, मंडल मंत्री मुकेश दुबे ऑचलखेड़ा, संदीप नारोलिया कढैया, रघुवीर निमोदा बालाभेंट, श्रीमती रितु विजय यादव सुआखेड़ी, श्रीमती शकुनबाई बहादुर टेकाम धमासा, श्रीमती यशोदा बाई अहिरवार बुधनी, मंडल कोषाध्यक्ष सुनील परते ढुडिया, आईटी सेल प्रभारी राजेन्द्र गिरि मढावन, आईटी सेल सह प्रभारी देवेन्द्र केवट गनेरा, कार्यालय मंत्री विनय यादव ढोढई, मीडिया प्रभारी नारायण राजपूत आरी को बनाया है।
वहीं मंडल कार्यसमिति सदस्य श्रीमती मोहनिया बाई, गेंदालाल तोमर, श्रीमती राजकुमारी बाई, श्रीमती सुरेखा दायमा, राधेश्याम यादव, श्रीमती गीता राजपूत, रेवाराम विश्वकर्मा, श्रीमती जानकी बाई, श्रीमती अंगूरीबाई, कमलेश कीर, गुल्लम मालवीय, जगदीश यादव, मालती बाई, श्रीमती सविता मेहरा, श्रीमती लक्ष्मी राजपूत, श्रीमती सुरेखा राकेश, श्रीमती जयदेवी, श्रीमती बालोबाई अहिरवार, राधेश्याम यादव, श्रीमती फूलाबाई, श्रीमती चंपाबाई, श्रीमती लीलाबाई, जगदीश मश्कोले, पूरनसिंह राजपूत, रमेश यादव, श्रीमती सविता गोविंद, अरविंद भदोरिया, रामदास मीना, प्रेमकीर, आकाश श्रीवास्तव, राजेन्द्र यादव, संदीप साहू, श्रीमती यशोदाबाई, लखनसिंह चौहान, अर्जुन यादव, राजू केवट, रिजपाल, मुकेश चंद्रोल, मुन्ना दुबे, गौतम रावत, कृष्णकुमार दीक्षित को बनाया है।