हंडिया बुधवार को हंडिया में माँगरूल रोड स्थित ईदगाह पर कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से नमाज अदाकर ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्यौहार ईद मनाया गया। इस मौके पर हंडिया तहसीलदार डॉ.अर्चना शर्मा ने बताया कि सुबह ठीक 8.30 बजे ईदगाह पर शांतपूर्वक नमाज अदा की गई। हंडिया राजस्व निरीक्षक संतोष पथोरिया ने बताया कि प्रेम,सौहार्द्र व भाई चारे के इस पावन पर्व पर ईदगाह पर हंडिया नगर काजी समीम भाई उर्फ गुड्डू काजी की उपस्थिति में कोविड-19 की गाइडलाइंस का पालन करते हुए नमाज अदा की गई। इस मौके पर नगर काजी ने बताया कि वर्तमान में शासन के आदेश का पालन करते हुए तय संख्या में ही ईदगाह पर उपस्थित होकर मुस्लिम भाइयों ने नमाज अदा की। इस मौके पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाने हेतु हंडिया तहसीलदार डॉ.अर्चना शर्मा,हंडिया थाना प्रभारी सीएस सरियाम,हंडिया राजस्व संतोष पथोरिया,सहायक उप निरीक्षक रामविलास करपे व अन्य पुलिस बल उपस्थित रहा।
हंडिया में ईदगाह पर शांतिपूर्ण तरीके से नमाज अदाकर मनाया गया ईद का त्यौहार
• Aankhen crime par