शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला फरार आरोपी को रघुनाथनगर पुलिस ने कांकेर से किया गिरफ्तार....
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला फरार आरोपी को रघुनाथनगर पुलिस ने कांकेर से किया गिरफ्तार।

*संदीप कुशवाहा की रिपोर्ट*

बलरामपुर जिले के रघुनाथनगर थाना में जिला सुरजपुर क्षेत्र रमकोला की पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराया थी कि ग्राम गिरवानी का आरोपी उदय सिंह गोड़ ने उसके साथ शादी का झांसा देकर अपने घर में लाकर जबरन दुष्कर्म किया गया है, पीड़िता के रिपोर्ट पर थाना रघुनाथनगर में धारा 366, 376(2)ढ, 323 के तहत अपराध कायम कर आरोपी उदय सिंह का पतासाजी किया जा रहा था, जो आरोपी अपने ग्राम गिरवानी से लगातार फरार था, आरोपी उदय सिंह का लोकेशन लोहरदगा झारखण्ड में मिलने से पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू के निर्देशन में एवं पुलिस अनुविभागिय अधिकारी वाड्रफनगर ध्रुवेश जायसवाल एव उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑपरेशन डी के सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रघुनाथनगर कृष्णा पाटले के नेतृत्व में आरक्षक संजय जायसवाल, नारायण सिंह के द्वारा आरोपी उदय सिंह की धरपकड़ हेतु झारखण्ड रवाना हुए जहां झारखण्ड के सिंदुरिया, भवनाथपुर गढ़वा के बाद आरोपी उदय सिंह का लोकेशन नरहरपुर जिला कांकेर में मिलने पर तत्काल टीम को नरहरपुर रवाना किया गया। जहां नरहरपुर में थाना रघुनाथनगर व थाना नरहरपुर जिला कांकेर की पुलिस टीम द्वारा फरार आरोपी उदय सिंह पिता मोतीलाल गोड़ उम्र 24 वर्ष निवासी गिरवानी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दीया गया है। 
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी रघुनाथनगर कृष्णा पाटले, आरक्षक संजय जायसवाल, नारायण सिंह, सायबर सेल आरक्षक राजकिशोर पैकरा एवं प्रधान आरक्षक डाहिरे थाना नरहरपुर जिला कांकेर शामिल रहे।