2 अगस्त को होने वाली मंडल कार्यसमिति बैठक को लेकर
भाजपा नर्मदापुर मंडल की बैठक संपन्न
होशंगाबाद। नर्मदापुर मंडल की आगामी 2 अगस्त को होने वाली मंडल कार्यसमिति की व्यवस्था संबंधी बैठक भाजपा जिला कार्यालय में जिला पदाधिकारियों एवं मंडल पदाधिकारियों व सदस्यों की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में मंडल प्रभारी व जिला उपाध्यक्ष कल्पेश अग्रवाल, जिला मीडिया प्रभारी अमित महाला, मंडल अध्यक्ष विकास नारोलिया ने मंडल पदाधिकारियों को आवश्यक जिम्मेदारी सौंपी गई। मंडल अध्यक्ष विकास नारोलिया ने बताया कि बैठक में महामंत्री प्रशांत पालीवाल, मंडल उपाध्यक्ष रोहित गौर, मंत्री संतोष मीना, कविता राजपूत, मीडिया प्रभारी विनोद कहार, रूपराम यादव, मंडल सदस्य अर्चना पुरोहित, रजनी यादव, वंदना शर्मा, रेखा यादव, उषा अग्रवाल, प्रशांत तिवारी, विशाल दीवान, राजदीप हाडा, रूपेश कलोसिया, दुर्गेश चौधरी, अमन चुटीले, दीपेश राठौर सहित मंडल पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।