कांग्रेस 2022 के विधानसभा चुनाव मजबूती के साथ लड़ेगी।
कांग्रेस 2022 के विधानसभा चुनाव मजबूती के साथ लड़ेगी। रीता सिंह

रिपोर्ट । ललित जोशी छायाकार धर्मा चंदेल ।
नैनीताल- सरोवर नगरी   नैनीताल क्लब में पूर्व विधायक तथा महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य,महिला कांग्रेस नैनीताल प्रभारी रीता सिंह व सोशल मीडिया प्रभारी अभय सोनवानी के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई ।जिसमें आने वाले 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर विचार-विमर्श किया गया तथा रणनीति तैयार की गई।
पत्रकारों को संबोधित करते हुए रीता सिंह ने कहा कि उत्तराखंड में ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को जोड़ने का लक्ष्य है, वही बूथ लेवल तक महिलाओं को जोड़ा जाएगा उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में सरकार के कार्यकाल को लगभग पांच वर्ष पूरे होने जा रहे है, लेकिन अभी तक मुख्यमन्त्रियों को बदलने के सिवा सरकार ने और कोई भी उपलब्धि हासिल नही की है। वही महंगाई अपनी चरम सीमा पर पहुँच चुकी है,कोरोना काल के दौरान जहाँ सरकार को जनता के आंसू पोछने का काम करना चाहिए थे, जबकि सरकार द्वारा ऐसे समय में भी महंगाई बढ़ाकर जनता की कमर तोड़ने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि 2022 विधानसभा चुनाव में कांग्रेसी मजबूती से लड़ेगी और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। आगे उन्होंने कहा कि वे विहार से आई है, जल्द ही कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियों से बात कर आगे की रणनीति तैयार करेंगी।
सोशल मीडिया प्रभारी अभय सोनवानी ने कहा कि व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर लोगो को कांग्रेस से जोड़ा जा रहा है, और कहा कि डेढ़ लाख लोग कांग्रेस की सोशल मीडिया से जुड़े है, और आगे 25 लाख लोगों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।तथा आप पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि आप पार्टी हवा हवाई है, और चुनाव में भाजपा को मदद पहुँचाने आयी है।इस दौरान महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष मीना बिष्ट नगर अध्यक्ष भावना भट्ट,अनुपम कबड़वाल,हेम आर्य, मुन्नी तिवारी हिमांशु पांडे,त्रिभुवन फ़र्त्याल,खष्टी बिष्ट,साभासद निर्मला चन्द्रा,रेखा आर्य,संजय कुमार,कैलाश अधिकारी,बंटू आर्य,जुनैद,बबिता उप्रेती,ललित मोहन,धीरज,ऐके शर्मा, शुभम कुमार,कन्नू बिष्ट, तरुण साह,सूरज आदि मौजूद रहे।
Popular posts
जिला पंचायत नर्मदापुरम में *मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के स्थापना दिवस* के अवसर पर आयोजित स्वैच्छिकता पर्व के अंतर्गत जिला स्तरीय संगोष्ठी का‌ आयोजन किया।
चित्र
एल एफ एस पाथाखेड़ा के 13 मेधावी छात्र लैपटॉप राशि से लाभान्वित।
चित्र
कुंवारी कन्याएं पीपल पूजन को इस महीने में श्रेष्ठ मानती है
जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप तिवारी ने राजनीतिक दलों की मौजूदगी में किया ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण*
चित्र
लगातार हो रही बारिश के चलते जनपद चमोली के ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों का जनजीवन हुआ प्रभावित*
चित्र