देवाल के वृक्ष मित्र डा० सोनी पर्यावरण संरक्षण सम्मान से सम्मानित।
देवाल के वृक्ष मित्र डा० सोनी पर्यावरण संरक्षण सम्मान से सम्मानित।                          रिपोर्ट केशर सिंह नेगी
देहरादून: पर्यावरण के प्रति जन जन को जागरुक करने एवं फलदार पौधे लगाने पर राज रचना कला एवं साहित्य समिति रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा पर्यावरणविद् वृक्षमित्र डॉ त्रिलोक चंद्र सोनी को "पर्यावरण संरक्षण सम्मान" से सम्मानित किया गया। समिति के अध्यक्ष राम नारायण साहू "राज" ने डा सोनी द्वारा किए गए कार्यों की प्रशसां करते हुए कहा समाज में वनों का संरक्षण करना जीवन का उद्देश्य होना चाहिए तभी पेड़ पौधे बच सकेंगे।
         बताते चले कि पर्यावरणविद् वृक्षमित्र डॉ त्रिलोक चंद्र सोनी 1998 से लगातार पर्यावरण संरक्षण, संम्वर्द्धन व वृहद पौधारोपण तथा जन जन को जागरूक व प्रेरित करने के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रहे है डॉ सोनी द्वारा सुरु किया गया पौधे उपहार में भेंट करने तथा जन्मदिन पर पौधे लगाने की परंपरा आज समाज में दिखने लगा है। उन्होंने अपना जीवन ही पर्यावरण के लिए समर्पित किया हैं।
       वृक्षमित्र डॉ त्रिलोक चंद्र सोनी ने राज रचना कला एवं साहित्य समिति रायपुर छत्तीसगढ़ का आभार व्यक्त करते हुए कहा धरा में जीवन आनेका जनहित में कोई ना कोई उद्देश्य होना चाहिए ताकि हम उसे पूर्ण कर सके। पौधे उपहार में भेंट करने व जन्मदिन पर पौधे लगाने की परंपरा जो सुरु की थी आज वह मेहनत, त्याग, समर्पण समाज मे दिख रहा है यह मेरी तेईस सालों की मेहनत हैं। मेरा प्रयास हैं इसे में पूरे देश में पहुँचाऊँ ताकि पर्यावरण का संरक्षण हो सके और अपनी यादें इस धरा में एक पेड़ के रूप में हमें देखने को मिले।
Popular posts
जिला पंचायत नर्मदापुरम में *मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के स्थापना दिवस* के अवसर पर आयोजित स्वैच्छिकता पर्व के अंतर्गत जिला स्तरीय संगोष्ठी का‌ आयोजन किया।
चित्र
लगातार हो रही बारिश के चलते जनपद चमोली के ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों का जनजीवन हुआ प्रभावित*
चित्र
एल एफ एस पाथाखेड़ा के 13 मेधावी छात्र लैपटॉप राशि से लाभान्वित।
चित्र
कुंवारी कन्याएं पीपल पूजन को इस महीने में श्रेष्ठ मानती है
जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप तिवारी ने राजनीतिक दलों की मौजूदगी में किया ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण*
चित्र