महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया के जन्मदिवस पर किया वृक्षारोपण
होशंगाबाद। महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया के जन्मदिवस पर संभागीय मुख्यालय के जिला कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री माधवदास अग्रवाल के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों ने वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों एवं जिला पदाधिकारियों को पौधा वितरित किए गए। श्रीमती माया नारोलिया को पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर जन्मदिवस की शुभकामनाए प्रेषित की।
महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया के जन्मदिवस पर किया वृक्षारोपण